{"_id":"68b20253c1477104050fb1ef","slug":"the-decision-to-close-the-market-on-monday-is-not-right-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142829-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाजार में सोमवार को छुट्टी का फैसला नहीं ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाजार में सोमवार को छुट्टी का फैसला नहीं ठीक
Sat, 30 Aug 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
इंसार बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रशासन के सोमवार को बाजारों की छुट्टी के फैसले के विरोध में व्यापारियों सामने आना शुरू हो गए हैं। व्यापारियों ने साफ कहा कि प्रशासन की बात सिर माथे है पर इसको लागू करना ठीक नहीं है। इससे दुकानदार और व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। संयुक्त व्यापार मंडल भी इसको ठीक नहीं मान रहा है। मंडल के पदाधिकारी व अन्य बाजारों के प्रधान शनिवार को प्रशासन के साथ बैठक में अपनी बात रखेंगे।
प्रशासन ने विधायक प्रमोद विज की मौजूदगी में वीरवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर के बाजारों की सोमवार को छुट्टी रखने का फैसला लिया था। विधायक प्रमोद विज ने कहा था कि इससे दुकानदारों और काम करने वाले लोगों को कार्यदिवस के दिन अपने दैनिक कार्य निपटाने में आसानी होगी। प्रशासन, पुलिस और संयुक्त व्यापार मंडल की शुक्रवार को बैठक होनी थी लेकिन यह टल गई। अब बैठक शनिवार होनी तय हुई है। अमर उजाला इन सबके बीच दुकानदारों के बीच पहुंचा। दुकानदारों ने सोमवार को बाजार की छुट्टी रखने के फैसले को जायज नहीं बताया। दुकानदार अभिषेक और रमेश ने बताया कि दिल्ली और चंडीगढ़ में बड़े व्यापारी या दुकानदार हैं। जबकि पानीपत में छोटे दुकानदार हैं। यहां कई दुकानदार तो पूरे सप्ताह या महीने काम कर दुकान का किराया निकाल परिवार का खर्च मुश्किल से चला पाते हैं। प्रशासन अब सोमवार को छुट्टी करने कही कह रहा है।
फड़ी और रेहड़ी वाले भटक रहे
इंसार बाजार से फड़ी व रेहड़ी निकालने के बाद उक्त लोग भटक रहे हैं। नगर निगम ने 185 में से 65 को एलिवेटेड हाईवे के नीचे जगह भी दी है। यहां दो या चार ने ही रेहड़ी लगाई हैं। नीतेश और दीपक ने बताया कि पूरा दिन में एक भी ग्राहक पुल के नीचे नहीं आता। बाजार में ग्राहक चलते समय रेहड़ी व फड़ी से सामान खरीद लेता है। जबकि एलिवेटेड हाईवे के नीचे आने के लिए पहले पार्किंग में अपना वाहन लगाना पड़ेगा। ऐसे में लोग बाजार में ही चले जाते हैं।
विज्ञापन
दुकानदारों की बात व समस्या खुलकर रखेंगे
संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा ने बताया कि पानीपत के बाजारों में मध्यम व्यापारी व दुकानदार हैं। यहां सोमवार को छुट्टी करने का फैसला न्यायोचित नहीं हैं। अब सर्दी में कंबल का सीजन शुरू होगा और दिवाली की खरीदारी शुरू हो जाएगी। इस समय बाजार की छुट्टी करना ठीक नहीं है। प्रशासन को गर्मी के मौसम में छुट्टी तय कर देनी चाहिए थी। यह फैसला इतना सही साबित नहीं होगा। वे शनिवार को बैठक में अपनी और दुकानदारों की बात खलुकर रखेंगे।