फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The decision on the implementation of odd-even will be taken today

Panipat News: ऑड-ईवन के लागू करने पर आज होगा फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
The decision on the implementation of odd-even will be taken today
पानीपत। शहर में ऑटो व ई-रिक्शा पर ऑड-ईवन लागू रखने के लिए शनिवार को जिला सचिवालय में बैठक होगी । जिसमें इसको आगे अपनाने प र विचार विमर्श किया जाएगा। यूनियन के नेताओं के साथ रिक्शा चालकों से राय ली जाएंगी। वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अपनी रिपोर्ट रखेंगे।
विज्ञापन

शहर को जाम से मुक्त करने के लिए सोमवार को ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया गया था। जिसका पहले दिन से ही ऑटो और ई-रिक्शा चालक विरोध कर रहे हैं। अब ऑटो चालकों ने विरोध में आकर किराया बढ़ा दिया है। कुछ ऑटो चालकों ने सवारी से 10 रुपये के स्थान पर 20 रुपये किराया वसूल किया है। जिससे सवारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऑटो यूनियन के प्रधान नरेश डाहर ने बताया कि नए नियम से ऑटो चालकों को घर का खर्च निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है। वे अधिकारियों के सामने अपनी बात रखेंगे। इसके लिए शुक्रवार को बैठक कर चर्चा भी की है। अधिकतर चालक इसको लागू रखने कके पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed