{"_id":"5f4aacc68ebc3e86d8207ea5","slug":"the-decision-of-the-joint-trade-board-committee-was-open-to-all-the-traders-panipat-news-knl424308183","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को भाया संयुक्त व्यापार मंडल समिति का निर्णय, सबने खोली दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को भाया संयुक्त व्यापार मंडल समिति का निर्णय, सबने खोली दुकानें
विज्ञापन
सरकार के सोमवार व मंगलवार को दुकानें बंद करने के आदेश शहर के व्यापारियों व दुकानदारों को रास नहीं आ रहे हैं, जिसके विरोध में शहरभर के दुकानदार एकजुट हो चुके हैं। शुक्रवार को हुए संयुक्त व्यापार मंडल समिति के फैसले को शनिवार को शहर भर के दुुकानदारों ने अपनाया और अपनी दुकानों को खोले रखा। हालांकि संयुक्त व्यापार मंडल के फैसले को सिर्फ तीन बाजारों ने ही केवल दो घंटे के लिए माना, सुबह दस बजे दुकानें बंद की लेकिन समिति के बाजार प्रधानों व दुकानदारों की तर्ज उन्हें ज्यादा पंसद आई और उन्होंने भी अपनी दुकानों को खोल लिया। इस दौरान अपने ही फैसले से नाखुश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान व पदाधिकारी दिन भर बैठकें तो करते रहे, लेकिन शाम तक कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाए।
जिसके बाद शनिवार शाम को निगम आयुक्त से बातचीत के बाद, एसडीएम के साथ भी बाजार प्रधानों की बैठक हुई, लेकिन ये बैठक भी बेनतीजा रही। इस बैठक में फैसला लिया गया कि रविवार दोपहर 12 बजे सभी बाजार प्रधान डीसी से बैठक करेंगे और अपनी समस्याओं को बता इसका हल निकलवाने की गुहार लगाएंगे। बैठक के बाद ही तय हो पाएगा कि शहर भर के दुकानदार व व्यापारी अपनी दुकानों को सोमवार व मंगलवार खोलेंगे या नहीं। दूसरी तरफ दिन भर चली बैठकों में एक अन्य बात का भी निर्णय लिया गया कि जब तक जिला प्रशासन की सहमति से कोई अंतिम निर्णय नही लिया जाता तब दुकानों को खोला जाएगा। इसके तहत रविवार को भी सभी मार्केट व दुकानें खोली जाएंगी।
सुबह बंद दोपहर को खोली
संयुक्त व्यापार मंडल के बाजार प्रधानों की शुक्रवार रात को हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि सभी दुकानदार शनिवार रविवार को दुकानों को बंद रखेंगे और सोमवार मंगलवार को खोलेंगें। जिसे शनिवार को कुछ ही दुकानदारों ने माना। वहीं, संयुक्त व्यापार मंडल समिति ने निर्णय लिया था कि वे सातों दिन अपनी दुकानों को खोले रखेंगे। जिसके पक्ष में शहर भर से अधिकतर दुकानदार आए और अपनी दुकानें खोली रखी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से रेलवे रोड, मेन बाजार व सुभाष बाजार के दुकानदारों ने संयुक्त व्यापार मंडल के आदेशोंनुसार अपनी दुकानों को बंद कर लिया था, जिसके बाद जब दूसरे बाजार खुले दिखाई दिए तो दोपहर बारह बजे इनको भी खोल लिया गया।
प्रशासन निकाले बीच का रास्ता, ताकि न हो टकराव- बवेजा
संयुक्त व्यापार मंडल समिति के पदाधिकारी व चौड़ा बाजार के प्रधान सुरेश बवेजा ने बताया कि वे सरकार के आदेशों से टकराव नहीं करना चाहते, लेकिन उन्हें अपने शहर के दुकानदारों का भी खयाल रखना है। इसलिए वे बार बार जिला प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं कि सोमवार व मंगलवार को दुकानों को खोलने की अनुमति दें। वे प्रशासन व दुकानदारों के टकराव को रोकना चाहते हैं और कोई ऐसा बीच का रास्ता या समाधान चाहते हैं जिससे दुकानदारों को राहत मिल सके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो समिति पहले ही निर्णय ले चुकी है, जिसमें सातों दिन बाजारों को खोला जाएगा।
आज होगा फैसला- सूरी
संयुक्त व्यापार मंडल समिति के प्रधान राजेश सूरी ने सबसे पहले उनके समर्थन में आए सभी बाजार प्रधानों व दुकानदारों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी एसडीएम के साथ बैठक हुई है, जिसमें वे सभी बाजार प्रधानों व दुकानदारों की तरफ से रविवार को डीसी से मिलेंगे और सोमवार मंगलवार दुकानों को बंद रखने के फैसले का विरोध करेंगे। उन्होंने शहर के सभी दुकानदारों से अपील की है कि जब तक उनका अंतिम निर्णय नहीं हो जाता तब तक वे अपनी दुकानों को खोलें रखें। उन्होंने कहा कि शनिवार की तरह रविवार को भी शहर के सभी बाजार खुले रहेंगे।