फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The death of the mother - daughter hit by train

ट्रेन की चपेट में मां-बेटी की मौत

Thu, 11 Jun 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 11 Jun 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली अंबाला रेल मार्ग पर कोहंड के पास संदिग्ध हालात में एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी इकलौती बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन


दोनों करनाल के बल्ला गांव की थी। महिला का पति पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद है। मां और बेटी की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। जीआरपी ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त विवरण अनुसार करनाल जिले के गांव बल्ला निवासी 30 वर्षीय कविता और उसकी छह वर्षीय बेटी अनु की कोहंड फाटक के पास संदिग्ध हालात में पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पानीपत सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन


वहीं परिजन सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में पहुंचे। यहां पर कुछ लोगों ने दोनों की संदिग्ध हालात में मौत पर रोष भी व्यक्त किया। लोगों ने बताया कि बल्ला निवासी कृष्ण मादक पदार्थ के आरोप में हिमाचल के नाहन जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परिजनों ने जीआरपी को दिए बयान में बताया कि पति के जेल जाने के कारण और करीब छह साल की बच्ची अनु भी मंद बुद्धि होने के चलते कविता मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। बच्ची के इलाज के लिए चिंता सताने के चलते काफी परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed