फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The dead body of the sweeper was found hanging in the factory

Panipat News: फैक्टरी में फंदे पर लटका मिला सफाई कर्मी का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the sweeper was found hanging in the factory
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित फैक्टरी में सफाई कर्मी का शव सीढ़ियों की ग्रिल पर फंदे से लटका मिला। श्रमिकों ने शव देखकर इसकी सूचना फैक्टरी मालिक को दी। मौके पर सेक्टर 29 थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने फैक्टरी मालिक व साथी श्रमिकों से पूछताछ की। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सतेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी सेक्टर 29 पार्ट टू में 195 नंबर फैक्टरी है। 12 जनवरी को तिरसपाल (47) पुत्र चूहड़ उसके पास काम के लिए आया था। उन्होंने उसको सफाई कर्मी के रूप में ड्यूटी पर रखा था। वो परिवार के साथ सेक्टर 29 में ही लेबर क्वार्टरों में रहता था। तिरसपाल बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे ड्यूटी पर आया था। उसकी ड्यूटी आठ से शाम पांच बजे तक की थी। उसको कर्मचारियों ने अंतिम बार फैक्टरी में चार बजे देखा था। इसके बाद छह बजे उसका शव सीढ़ियों में ग्रिल पर लटका मिला। श्रमिकों ने उसे कार्यालय में आकर इसकी सूचना दी। उन्होंने मौके पर पुलिस बुलाई। तिरसपाल ने आत्महत्या क्यों की है अब तक इस बारे में पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed