{"_id":"64ee545c7885b32b35009055","slug":"the-curtain-did-not-rise-due-to-the-suicide-of-the-entrepreneur-panipat-news-c-244-1-sknl1015-5037-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उद्यमी की आत्महत्या के कारणों से नहीं उठा पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उद्यमी की आत्महत्या के कारणों से नहीं उठा पर्दा
विज्ञापन
पानीपत। टीडीआई में मकान के अंदर गोली मारकर आत्महत्या करने वाले युवा उद्यमी आशीष गुप्ता की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परिवार का मानना है कि कोरोना काल की वजह से फैक्ट्री में हुए नुकसान के चलते बैंक का कर्ज बढ़ गया था। इसके चलते उद्यमी परेशान रहता था। हो सकता है कि इसी परेशानी के चलते उसने खुद को गोली मारी हो हो।
आशीष के मामा राकेश गुप्ता का कहना है कि दो साल पहले कोरोना काल में आशीष के पिता की मौत हो गई थी। फैक्ट्री का सारा आशीष के जिम्मे आ गया था। अचानक काम का भार बढ़ने से कारोबार मंदा हो गया। कारोबार ठीक से न चलने की वजह से लोन की किस्त नहीं भरी गई। इससे बैंक का कर्ज बढ़ता गया। इसके बाद फैसला लिया गया था कि सेक्टर 29 पार्ट-2 स्थित 1500 वर्ग गज की फैक्टरी का आधा हिस्सा बेचकर बैंक का लोन चुका देंगे। वह फैक्टरी को बेचने की तैयारी में थे। हालांकि आशीष के मौत के पीछे क्या कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। चांदनीबाग थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं है, फोन से भी जानकारी जुटाई जा रही है।