{"_id":"6525b61475bc1cc4c30f6596","slug":"the-criminal-leader-was-discharged-from-the-hospital-police-arrested-him-panipat-news-c-244-1-pnp1001-7440-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दरिंदों के सरगना को मिली अस्पताल से छुट्टी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दरिंदों के सरगना को मिली अस्पताल से छुट्टी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के डेरों तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या व लूटपाट का पुलिस खुलासा कर चुकी है। तीन आरोपियों सोनू, नवीन व जयभगवान को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस कार्रवाई व कठोर सजा के डर से आत्महत्या का प्रयास करने वाला दरिंदों का सरगना राजीव उर्फ राजू पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसे मंगलवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने उसको यहीं से गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ होगी। उससे लूटी गई राशि, वारदात में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल व कपड़े बरामद किए जाने हैं। इस कृत्य को अंजाम देने और प्रदेश में अन्य स्थानों पर हुई ऐसी घटनाओं के बारे में भी उससे पूछताछ होगी। मतलौडा क्षेत्र में तीन महिलाओं से सबसे अधिक दरिंदगी सरगना राजीव उर्फ राजू ने ही की थी। वहीं दूसरी ओर चार दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी नरेंद्र से पूछताछ की जा रही है। उसका मंगलवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल प्रशिक्षण भी कराया गया है।
पुलिस ने इन आरोपियों से कई पहलुओं पर पूछताछ की है। इस गिरोह के सरगना राजीव उर्फ राजू से पूछताछ होना बाकी है। प्रदेश में जहां भी महिलाओं से दरिंगदी जैसी ऐसी वारदात हुई है। उनके बारे में भी आरोपी राजू से पूछताछ होगी। सरगना राजू हर वारदात में अलग अलग युवकों को शामिल करता था। इन्होंने कितनी और कैसी वारदात को अंजाम दिया है। ये सभी भेद राजू से पूछताछ में खुलेंगे। कुछ दिन पहले सोनीपत में प्रवासी महिला के साथ भी सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। उसके बाद भी पूछताछ की जा सकती है।
20 सितंबर की रात को आरोपी राजीव उर्फ राजू, जयभगवान, ज्योति, नरेंद्र, नवीन व सोनू ने मतलौडा थाना क्षेत्र में खेत में एक डेरे में घुसकर तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म किया था। इनके पतियों के हाथ पैर बांधकर उनको हथियार के बल पर बंधक बना लिया गया था। इनके साथ मारपीट भी की गई थी। पूरी रात महिलाओं के साथ दरिंदगी की गई थी। पास ही दूसरे डेरे में एक महिला की आरोपियों की पिटाई से मौत भी हो गई थी। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी अजीत सिंह शेखावत ने 21 टीमों का गठन किया था। तीन अक्तूबर को पुलिस ने सबसे पहले इस वारदात के आरोपी सोनू, नवीन व जयभगवान को गांव दिवाना से पकड़ा था। इसके बाद नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया था। सरगना राजीव ने जहर निगल लिया था। उसको मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। आरोपी ज्योति का रविवार को उसके गांव खेत में शव मिला था। आशंका है कि ज्योति ने जहर खाकर जान दी है।
विज्ञापन
आरोपी जयभगवान, सोनू व नवीन को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। सरगना राजीव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- अंकित कुमार, प्रभारी सीआईए -3, पानीपत।