फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The criminal escaped with a bag filled with Rs 3.5 lakh

Panipat News: ग्राहक बनकर आया बदमाश साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग लेकर हुआ फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
The criminal escaped with a bag filled with Rs 3.5 lakh
- खादी कॉलोनी के पास की है घटना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। खादी कॉलोनी के पास फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने टेक्सटाइल दुकान से एक युवक साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग उठाकर फरार हो गया। दुकानदार ने अपने पड़ोसी दुकानदारों के साथ मिलकर कॉलोनी के आसपास नाकाबंदी भी की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। दुकानदार ने इसकी सूचना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन उसमें आरोपी दिखाई नहीं दिया। एक जगह पर वह मोटरसाइकिल से जाते हुए नजर आया। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खादी कॉलोनी निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि उसकी फायर ब्रिगेड कार्यालय के साथ गौरव टेक्सटाइल के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह वह अपनी दुकान पर था। इसी वक्त एक युवक अपनी मोटरसाइकिल को दुकान से कुछ दूरी पर खड़ी करके आया। उसने हेलमेट पहना हुआ था। उसने उससे दो कैंची कटर मांगे और 100 रुपये का नोट दिया। उसने 70 रुपये उसे वापस दे दिए। फिर उसने एक मशीन की बेल्ट मांगी। वह बेल्ट लेने अंदर गया तो वह दुकान के अंदर रखा उसका बैग उठाकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। उसने शोर मचाया तो यहां पड़ोसी दुकानदार इकट्ठा हो गए। उन्होंने खादी कॉलोनी, रामलाल चौक , सीमा थियेटर असंध रोड तक उसकी घेराबंदी की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। यह युवक डेढ़ माह पहले भी उसकी दुकान पर आया था। उस वक्त भी वह कटर खरीदकर ले गया था। उन्हें अब शक है कि वह डेढ़ माह से उनकी रेकी कर रहा था। उसको पैसों के बारे में जानकारी थी। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपी को पकड़ा जाए और उसकी राशि बरामद कराई है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed