फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation will prepare a list of big property defaulters, pending files will also be settled

Panipat News: प्रॉपर्टी के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करेगा निगम, रुकी फाइलों का भी होगा निपटान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
The corporation will prepare a list of big property defaulters, pending files will also be settled
पानीपत। नगर निगम में जमा फाइलों को जल्द ही पास किया जाएगा। इसके लिए एक योजना बनाकर काम किया जाएगा। कर्मचारियाें से लेकर अधिकारी तक अपने हर रोज के काम को निपटान करेंगे। इसी के साथ शहर में प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी पर जोर दिया जाएगा। निगम बड़े प्रॉपर्टी डिफॉल्टरों की सूची तैयार करेगा। इन को नोटिस देकर टैक्स जमा कराने की कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

मेयर काेमल सैनी ने निगम की सभी शाखाओं के कर्मचारियों की बैठक के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सहायक निगम आयुक्त विवेक चाैधरी, संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी और डॉ. संजय शामिल रहे। मेयर काेमल सैनी ने कहा कि नगर निगम में कई काम काफी सुस्त चल रहे हैं। इनमें तेजी लाने की जरूरत है। इसके साथ कर्मचारियों को लोगों के साथ व्यवहार में भी बदलाव लाना होगा। प्राय: देखने में आया है कि कुछ कर्मचारियों का लोगों के साथ व्यवहार संतोषजनक नहीं होता है। शहर के लोग इस तरह की शिकायत कई बार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्राॅपर्टी टैक्स ब्रांच, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री आस याेजना, शादी पंजीकरण व स्ट्रीट लाइट सहित अन्य शाखाओं में हेल्प डेस्क की जरूरत है। इन कामों को समय पर पूरा किया जाएं।
विज्ञापन


बॉक्स
स्ट्रीट लाइटों के लिए कर्मचारी बढ़ाने पर जोर
मेयर कोमल सैनी ने कहा कि निगम कर्मचारियों के पास फाइलों के ढेर लगे हुए हैं। वे या तो काम नहीं कर रहे हैं या फिर उन पर का बोझ है। अधिकारियों के पास भी फाइल हर रोज पास नहीं होती। ऐसे में लोगों को परेशानी होती है। इन फाइलों का निपटान किया जाए और आगे फाइलों को हर रोज निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि खराब स्ट्रीट लाइटाें को बदलने या मरम्मत करने में काम नहीं किया जा रहा है। इसमें कर्मचारियों को लगाया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स

फाइलें जमा होने का संदेश व्यक्ति तक पहुंचने की हो सुविधा
नगर निगम में फाइल जमा होते ही उसका संदेश व्यक्ति तक जाना चाहिए। इसकी सुविधा नगर निगम में करनी चाहिए। विशेष रूप से प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में इसको अपनाना जरूरी है। प्राॅपर्टी आईडी में गलतियों को दुरुस्त करने की दिशा में काम किया जाएं। इसके लिए अधिकारियाें की निगरानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed