{"_id":"656e33823e3c457ca70763a5","slug":"the-corporation-will-build-the-citys-largest-and-grandest-welcome-gate-in-the-name-of-ahilya-bai-holkar-panipat-news-c-244-1-pnp1004-10149-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लोकमाता आहिल्या बाई होल्कर के नाम से निगम बनाएगा शहर का सबसे बड़ा और भव्य स्वागत द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लोकमाता आहिल्या बाई होल्कर के नाम से निगम बनाएगा शहर का सबसे बड़ा और भव्य स्वागत द्वार
विज्ञापन
पानीपत। शहर में अब तक बने कई बड़े स्वागत द्वारों के अलावा नगर निगम अब शहर का सबसे बड़ा और भव्य स्वागत द्वार बनाने जा रहा है। इसका नाम लोकमाता आहिल्या बाई होल्कर के नाम से रखा जाएगा। ये द्वारा सेक्टर 18 के मेन सीआईए थाना रोड पर बनेगा। इसके लिए निगम सूचीबद्ध वास्तुकार फर्म, एजेंसी हायर करेगा। जो इस प्रोजेक्ट की पूरी डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेंगी। जिस एजेंसी की डीपीआर को फाइनल कर सरकार अपनी तकनीकी मंजूरी देगी उसी के हिसाब से इस स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि इसके लिए वे उच्च कोटि के डिजाइन तैयार करवाएंगे। ये स्वागत द्वारा इतना भव्य बनाया जाएगा कि लोग इसे दूर दूर से देखने के लिए आएंगे।
इसके अलावा निगम ने सेक्टर 13-17 मोड़ पर गुरु तेग बहादुर स्वागत द्वार पर गुबंद बनाने और दूसरी ओर गुरु तेग बहादुर का नाम लिखने समेत सेक्टर 18 कट पर राधा स्वामी स्वागत द्वार पर भी नाम लिखने के लिए 7.86 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। हालांकि निगम ने पहले भी इस टेंडर को लगाया था लेकिन नियम पूरे न होने की वजह से इस पर काम नहीं हो सका।
दूसरी ओर निगम ने वार्ड 22 और 25 में तीन अधूरे सामुदायिक केंद्र के निर्माण पूरे करवाने के लिए करीब 87 लाख रुपये के तीन टेंडर लगाए हैं। इनमें वार्ड नंबर 25 में 39.87 लाख से पाल सामुदायिक केंद्र और 30.50 लाख से पांचाल सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य पूरा होगा। इसके अलावा वार्ड 22 में 16.79 लाख की लागत से दत्ता कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में हाल का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा निगम ने वार्ड नंबर पांच की वधावाराम कॉलोनी में में रघुनाथ सामुदायिक केंद्र से लेकर औमप्रकाश, रामपाल, हिमांशु और सुरेंद्र वर्मा वाली गली तक 17.53 लाख से नाले का निर्माण किया जाएगा। जिससे आसपास के पूरे एरिया के निकासी हो सकेगी।
वर्जन:
सेक्टर 18 के मेन रोड पर लोकमाता आहिल्या बाई होल्कर के नाम से शहर का सबसे बडा और भव्य स्वागत द्वार बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार करने के लिए निगम एजेंसी हायर करेगा। जिसके लिए टेंडर लगाया है। वहीं, कुछ सामुदायिक केंद्रों के निर्माण पूरे कराने के लिए भी टेंडर लगाए गए हैं।
राहुल पूनिया, एक्सईएन, नगर निगम।