फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The contract for cleaning the city was extended again for a month for the third time.

Panipat News: तीसरी बार एक माह के लिए फिर बढ़ाया शहर की सफाई का ठेका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
The contract for cleaning the city was extended again for a month for the third time.
पानीपत। एक बार फिर से शहर की सफाई का ठेका एक माह के लिए बढ़ा दिया गया है। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पर नया ठेका न होने की वजह से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। जबकि दूसरी ओर निगम अधिकारी नए ठेके को लेकर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर की सफाई का ठेका तो करीब दो माह पहले समाप्त हो चुका है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते निगम नया टेंडर नहीं लगा पाया था। जिसकी वजह से शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सफाई के ठेके को एक माह की अवधि के लिए बढ़ाया गया। बाद में सरकार की ओर से प्रशासकीय अनुमति न मिलने की वजह से नया टेंडर नहीं हो सका और दोबारा से ठेके की अवधि को एक माह के लिए ब़ढ़ाया। फिर भी नया टेंडर नहीं हुआ तो अब तीसरी बार ठेके की अवधि को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

फिलहाल शहर की सफाई के लिए दो एजेंसियों को शहर के चार जोन बांटे गए हैं। इनमें से जीटी रोड के दाईं ओर पूजा कॉन्सूलेशन कंपनी और बाईं ओर आईएनडी कंपनी को दो दो जोन दिए गए थे। प्रति जोन निगम ने 75 से 85 लाख रुपये का ठेका दिया है। इस हिसाब से शहर के चारों जोन की सफाई पर इन दोनों एजेंसी को निगम करीब सवा तीन करोड़ रुपये प्रतिमाह का भुगतान कर रहा है। इन एजेंसी का काम शहर की सड़कों समेत नालियों की सफाई करने का है। इसके अलावा शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठान का काम जेबीएम के पास है। जिसके लिए निगम हर माह करीब 25 लाख रुपये का भुगतान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने बताया कि सफाई के ठेके को एक माह के लिए बढ़ाया गया है। दूसरी ओर नए टेंडर को लेकर अधिकारी प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed