फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The congregation was delighted to hear the kirtan at the Gurmat gathering.

Panipat News: गुरमत समागम में कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
The congregation was delighted to hear the kirtan at the Gurmat gathering.
पानीपत। सेक्टर-12 स्थित गुरुद्वारा नवांकोट के गुरुद्वारा गुरसंगत साहिब में तीन दिवसीय 28वां सालाना गुरमत समागम का शुक्रवार को शुरू हुआ। समागम में शाम सात बजे कीर्तन दरबार में ग्रंथी और रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम का अमृत वाणी पर सीधा प्रसार किया गया। कीर्तन में संगत निहाल हो गई। गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा के प्रधान फतेह सिंह व सचिव ईश्वर सिंह ने बताया कि कीर्तन दरबार शाम सात बजे से करीब 11 बजे तक चला। शाम छह बजे रहिरास साहिब ने कीर्तन किया और गुरु साहिब की जीवन गाथा के बारे में बता संगत को निहाल किया। फिर आधा घंटा गुरसंगत साहिब से जरनैल सिंह हैड ग्रंथी ने कीर्तन और गुरबाणी की। उसके बाद भाई जसमीत सिंह और उनकी टीम ने, बीबी बलविंद्र कौर और उनकी टीम ने, हजूरी रागी जत्थे रविंद्र सिंह ने कीर्तन किया। रात नौ से करीब 11 बजे तक ऑस्ट्रेलिया वाले गुरदेव सिंह ने कीर्तन किया और गुरु साहिब के प्रेरणादायक संदेश दिए। समापन पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन

गुरमत समागम रविवार को : गुरुद्वारा में शनिवार को सवेरे साढ़े आठ से दस बजे तक समागम चलेगा। शाम छह से रात करीब 10 बजे तक कीर्तन और गुरबाणी समागम होगा। रविवार को गुरमत समागम होगा। समागम सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी द्वारा सवेरा पांच से साढ़े नौ बजे तक अमृत वाणी की जाएगी। फिर 11 से दोपहर 02:30 तक गुरमत समागम चलेगा। समागम के समापन पर अटूट लंगर बरताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed