{"_id":"67368062fbee4f72570a1bba","slug":"the-commissions-team-challaned-three-school-buses-panipat-news-c-244-1-pnp1001-127459-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आयोग की टीम ने स्कूल की तीन बसों का चालान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आयोग की टीम ने स्कूल की तीन बसों का चालान किया
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य अनिल लाठर व श्याम शुक्ला ने वीरवार को सुरक्षा वाहन पॉलिसी को लेकर विभिन्न स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चालक व क्लीनर से बात करने के साथ बसों की स्थिति जांची। टीम ने डॉ. एमकेके मॉडल टाउन पानीपत, बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन पानीपत, सेंट मैरी स्कूल असंध रोड का निरीक्षण किया। डॉ. एमकेके स्कूल मॉडल टाउन पानीपत की बसें सुरक्षा वाहन पॉलिसी के तहत ठीक पाई गई। बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन पानीपत की तीन बसों के कैमरे और फायर का चालान किया गया है।
इसके अतिरिक्त बाल विकास स्कूल की सुझाव पेटी को खोला। जिसमें 35 से 40 सुझाव पाए गए। आयोग के सदस्यों ने सारे सुझाव मौके पर बाल कल्याण समिति पानीपत को आगामी कार्रवाई के लिए सौंप दिए। इसके बाद निरीक्षण कमेटी ने सेंट मैरी स्कूल का निरीक्षण किया।
वहां बसों पर चाइल्ड लाइन नंबर और रूट चार्ट लगाने के निर्देश दिए गए।आयोग के सदस्यों ने वाहनों में लगाए गए जीपीएस स्पीड गवर्नर, कैमरे, फर्स्ट एड बॉक्स वाहनों पर लिखी सुरक्षा संबंधित सूचनाओं की जांच की।
विज्ञापन
इस दौरान फायर अधिकारी ने स्कूल के ड्राइवर को फायर से संबंधित प्रशिक्षण दिया। आयोग के सदस्य अनिल लाठर ने निरीक्षण के दौरान बसों के चेसीज नंबर की जांच की। आयोग के सदस्यों ने बताया कि स्कूल के ड्राइवर के पास आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।
किसी भी स्कूल में प्रिंसिपल के कमरे में परदे नहीं होने चाहिए। ड्राइवर बसों में बच्चों को स्कूल परिसर से ही बैठाएंगे और वहीं पर उतारेंगे। आयोग द्वारा स्कूल के सभी कमरों की जांच की गई तथा वहां पर उपस्थित अभिभावक व बच्चों को भी सुरक्षा वाहन पॉलिसी के तहत जागरूक किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश बुरा, जीएम रोडवेज विक्रम कांबोज मौजूद रहे।