फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The cold started increasing during the day as well as night

Panipat News: रात के साथ दिन में भी बढ़ने लगी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
The cold started increasing during the day as well as night
पानीपत। पिछले तीन-चार दिन से धुंध लगातार बढ़ रही है। जिससे सुबह व शाम के समय की दृश्यता कम हो रही है। वीरवार को सुबह की दृश्यता करीब 50 मीटर दर्ज की गई है। धुंध ने भी अपना असर दिखाने लगी है। बढ़ती ठंड ने लोगों को कंपकंपाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वीरवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की तेज रफ्तार होने के चलते दिन में ठिठुरन बढ़ गई। लोगों के हाथ-पैरों को ठंड लगती रही। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान के साथ अब अधिकतम तापमान भी घटने लगा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 22 डिग्री दर्ज था। वहीं न्यूनतम तापमान बुधवार को चार डिग्री दर्ज किया गया था। यह वीरवार को दो डिग्री बढ़कर छह डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा अधिक ठंड होने की संभावना है। बढ़ती धुंध के कारण लोगों को सुबह व शाम के समय लोगों को ज्यादा जरूरी होने पर ही अपने घरों से निकला चाहिए और वाहन चलाते समय गाड़ी की रफ्तार को धीमा रखना चाहिए। ताकि हादसे से बचा जा सके। वहीं धुंध के चलते दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। अल सुबह धुंध के चलते दोपहिया वाहन चला पाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण अंचल में धुंध का प्रभाव अधिक है। यहां खेतों के पास से गुजरते समय कई बार सड़क तक दिखाई नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed