फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The CM's felicitation gave wings to the aspirations of meritorious students.

Panipat News: सीएम ने किया सम्मान तो मेधावियों के हौसलों को मिली उड़ान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
The CM's felicitation gave wings to the aspirations of meritorious students.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता खुद शोर मचा दे। यह कहावत पानीपत के उन मेधावी विद्यार्थियों पर पूरी तरह सटीक बैठती है। इन्होंने अपनी लगन, अनुशासन और अथक परिश्रम से बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया।
अब इन होनहारों की मेहनत को उस समय नई पहचान मिली, जब रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान प्राप्त करना विद्यार्थियों के लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान देने वाला प्रेरणादायी क्षण बन गया। जैसे ही मंच से एक-एक मेधावी की उपलब्धियां पढ़ी गईं, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

इस सम्मान ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर पहले से अधिक दृढ़ता के साथ बढ़ने की प्रेरणा दी। मेधावियों का कहना है कि मुख्यमंत्री से सम्मान पाना उनके जीवन का अविस्मरणीय पल है। यह सम्मान उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने और देश-समाज के लिए कुछ बड़ा करने की जिम्मेदारी भी महसूस कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका मानना है कि सफलता मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। अब उनका लक्ष्य उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में नई पहचान बनाना और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed