{"_id":"656e3473a35224f2030ab374","slug":"the-city-will-be-under-the-surveillance-of-the-third-eye-panipat-news-c-244-1-pnp1001-10136-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तीसरी आंख की निगरानी में होगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तीसरी आंख की निगरानी में होगा शहर
विज्ञापन
पानीपत। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कई साल पहले का प्रोजेक्ट अब सिरे चढ़ गया है। पुलिस के 106 सीसीटीवी कैमरे लगाने के फैसले को प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सबसे अधिक थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में 18 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि शहर के आउटर क्षेत्र में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव है। पुलिस अधिकारियों ने एक महीने में इनको इंस्टॉल करने का दावा किया है। इसके बाद शहर की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था तीसरी आंख की देखरेख में होगी। इसका कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बनाने पर विचार चल रहा है। कैमरों की मदद से पुलिस यातायात नियमों को तोड़कर चलने वाले वाहन चालकों के चालान भी करेगी और संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।
शहर की सुरक्षा रामभरोसे चल रही थी। पुलिस व प्रशासन ने कई साल पहले शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया। शुरुआत में इसको नगर निगम को देने पर विचार किया गया, लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ पाया। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर आगे आई। यह मामला यहां पर भी आकर अटक गया था। पिछले दिनों कई बड़ी वारदातों को सुलझाने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। हालांकि अधिकतर वारदातों को सुलझा लिया गया। पुलिस के सामने चोरी और झपटमारी की वारदात गंभीर होती हैं। सीसीटीवी के बिना इनको सुलझा पाना मुश्किल रहता है।
विज्ञापन
शहर के इन थाना क्षेत्रों में लगेंगे इतने सीसीटीवी
थाना सीसीटीवी
थाना शहर 17
थाना मॉडल टाउन 18
थाना पुराना औद्योगिक 12
तहसील कैंप 11
किला थाना 10
सेक्टर-29 थाना 09
चांदनी बाग थाना 07
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बॉक्स
शहर के आउटर में भी लगाए जाएंगे सीसीटीवी
शहर के अलावा आउटर पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। काबड़ी चौक, टीडीआई के प्रवेश, रिफाइनरी अंडरपास, रिफाइनरी आरओबी और रिफाइनरी के मध्य, सेक्टर-13-17 अंडरपास, गढ़ी सिकंदरपुर चौक, कुलदीप नगर, मिड वे के नजदीक काबड़ी गांव, बाबरपुर अंडरपास, जलेबी चौक, अग्रसेन चौक, उझा गेट, बबैल नाका, जाटल रोड अंडरपास, पुराना बस स्टैंड अंडरपास, स्काईलार्क अंडरपास पर मुख्य रहेंगे।
बॉक्स
सामूहिक दुराचार की वारदात सीसीटीवी के सहारे सुलझी
मतलौडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के डेरों पर महिला की हत्या व तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार की ब्लाइंड वारदात सीसीटीवी कैमरे की मदद से सुलझ पाई। इस वारदात में पानीपत समेत आसपास के जिलों की एसआईटी और पुलिस हाथ खड़े कर चुकी थी। गांव नोहरा के एक बैंक के सीसीटीवी में संदिग्धों की धुंधली तस्वीर सामने आई थी। पुलिस की जांच यहां फिर अटकी तो अधिकारियों ने इस दिशा से शहर में आने वाले रास्तों के सीसीटीवी खंगाले। गढ़ी सिकंदरपुर से काबड़ी आने वाली सड़क पर उक्त संदिग्ध एक सीसीटीवी कैमरे में नजर आए। पुलिस ने आसपास की कॉलोनियों में पता कराया तो आरोपियों तक पहुंच पाई।
वर्जन :
डेढ़ करोड़ रुपये का बनाया गया प्रस्ताव
शहर में 106 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इसको लेकर जगह तय कर दी गई हैं। करीब डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। जिला बैठक में इसको मंजूरी मिलते ही एक महीने में कैमरे लगा दिए जांएगे।
अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक।