फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city will be illuminated like Diwali on the eve of Jayanti

जयंती की पूर्व संध्या पर दिवाली सा रोशन होगा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The city will be illuminated like Diwali on the eve of Jayanti
पानीपत। 400वें प्रकाश उत्सव को लेकर स्थानीय आर्य कॉलेज सभागार में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन - फोटो : Panipat
पानीपत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव के लिए आर्य कॉलेज सभागार में मंगलवार को विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की बैठक हुई। इस मौके पर बताया कि जयंती की पूर्व संध्या पर पूरा पानीपत दिवाली की तरह रोशन होगा। सरकारी भवन भी दूधिया रोशनी से नहाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद संजय भाटिया ने साध संगतों एवं नागरिकों से आग्रह किया कि वे भी अपने घरों को 23 अप्रैल की रात रोशन करें। बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी संगठनों से अपील की कि यह कार्यक्रम विशेष तौर से गुरुओं के बलिदानों की कहानी आने वाली पीढ़ी तक पंहुचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निस्वार्थ रूप से निभा रहे हैं। बेशक गुरु श्री तेग बहादुर जी की जन्म स्थली आनंदपुर साहिब है, लेकिन वर्तमान हरियाणा का बांगर क्षेत्र श्री गुरु तेग बहादुर जी की कर्म स्थली रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जींद के धमतान साहिब से लेकर लोहगढ़ किले तक श्री गुरु तेग बहादुर जी ने कई यात्राएं कीं। इन यात्राओं के दौरान उन्होंने कई स्थानों पर गुरु घरों की स्थापना की। गुरुओं की कुर्बानी के कारण ही विश्व में भारत का डंका बज रहा है। इस मौके पर इसराना साहिब गुरुद्वारा से संत दलविंद्र सिंह, पहली पातशाही गुरुद्वारा के प्रधान सरदार गुरशरण बब्बु सिंह, हरविंद्र सिंह लाडी, मेयर अवनीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, जेजेपी जिला अध्यक्ष सुरेश काला, निगम आयुक्त आरके सिंह सहित उपायुक्त सुशील सारवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed