फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city struggled with jam for nine hours on GT Road

बरसाती पानी से जाम लगते ही पेंट को घुटनों तक मोड़कर चप्पल पहन पानी में उतरे ट्रैफिक पुलिसकर्मी,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
The city struggled with jam for nine hours on GT Road
पानीपत। महज एक घंटे की बारिश के बाद दिनभर रही भीषण उमस में शहर की जनता सोमवार की सुबह छह घंटे जाम से जूझी। जीटी रोड पर घुटनों तक पानी भर गया और लंबा जाम लग गया। तीन किलोमीटर का सफर एक घंटे में पूरा होने लगा। दोपहर बाद जाम के बाद और शाम को फिर करीब आधे घंटे बारिश के बाद जाम के हालात बन गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह स्थिति करीब तीन घंटे तक रही।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई बारिश महज एक घंटे हुई। जीटी रोड पर सुबह आठ बजे से जाम लगना शुरू हो गया। ट्रैफिक पुलिस के कुछ कर्मी अपनी पैंट घुटने तक चढ़ाकर नंगे पांव जाम खुलवाने में जुट गए, लेकिन पानी इतना भरा था कि जाम खुलते-खुलते दोपहर के दो बजे गए। शाम चार-पांच बजे के बीच फिर आधे घंटे बारिश हुई और फिर जाम लग गया। रात आठ बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। डीएसपी ट्रैफिक संदीप सिंह ने निरीक्षण किया। नगर निगम और एलएंडटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर जलभराव की समस्या का हल निकालने के लिए कहा।
विज्ञापन

संजय चौक पर भरा पानी, सर्विस लाइन से निकाले वाहन
संजय चौक पर भरे बरसाती पानी की वजह से चौक से लेकर बस स्टैंड तक जाम की स्थिति रही। उधर, सनौली रोड पर सब्जी मंडी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद सनौली रोड की जीटी रोड के साथ कनेक्टीविटी को बंद कर वैकल्पिक रास्ता खोला। उन्होंने सनौली रोड के वाहनों को जीटी रोड की सर्विस लाइन से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादी आश्रम और अनाज मंडी पर भी तैनात रही ट्रैफिक पुलिस
अनाज मंडी और खादी आश्रम के पास भी बरसाती पानी जमा होने से जीटी रोड लंबा जाम लग गया। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी ने वहां ट्रैफिक पुलिस के जवानों की संख्या बढ़ाई और यातायात सुचारु रूप से चलाया गया। पुलिस ने बरसाती पानी जमा होने का कारण निगम की लापरवाही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed