फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The child birth at hospital gate

महिला ने सिविल अस्पताल के गेट पर दिया बच्चे को जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
The child birth at hospital gate
प्रसव पीड़ा के बाद बहन को अस्पताल ले जाने के लिए भाई ने एंबुलेंस और आशा वर्कर को फोन किया, लेकिन आधे घंटे तक न एंबुलेंस पहुंची और न ही आशा वर्कर। निराश होकर भाई स्वयं ही बहन को ई-रिक्शा में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां अस्पताल गेट पर ही प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। जानकारी मिलने पर आनन-फानन में स्टाफ नर्सों ने जच्चा-बच्चा को वार्ड में पहुंचाया। फिलहाल दोनों की हालत सामान्य है। मामले में परिजनों ने आशा वर्कर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

हरिनगर के संदीप ने बताया कि उसके जीजा फैक्टरी में काम करते हैं। उसकी बहन नीतू 9 माह की गर्भवती थी। सोमवार सुबह नीतू को प्रसव पीड़ा हुई। उन्होंने एंबुलेंस के लिए कंट्रोल रूम में कॉल की और आशा वर्कर को भी इसकी सूचना दी, लेकिन आधे घंटे तक न एंबुलेंस आई और न ही आशा वर्कर पहुंची। इसके बाद वह स्वयं ई-रिक्शा में नीतू को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे, यहां पर नीतू ने गेट पर ही बेटे को जन्म दिया। संदीप का आरोप है कि आशा वर्कर ने कोई मदद नहीं की। उनकी बहन का हाल चाल भी नहीं जाना। दूसरी ओर एंबुलेंस नहीं आने के संबंध में फ्लीट मैनेजर ऋषिपाल शर्मा का कहना है कि उनके पास एंबुलेंस भेजने की कोई सूचना नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed