फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The ceremony concluded with the flag ceremony, chants of praise for the Lord reverberated throughout the night

Panipat News: झंडा रस्म समारोह के साथ समारोह संपन्न, रातभर गूंजे भगवान के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
The ceremony concluded with the flag ceremony, chants of praise for the Lord reverberated throughout the night
समालखा। पट्टीकल्याणा गांव स्थित वाल्मीकि संत बाबा शिवशाह महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित झंडा रस्म समारोह धूमधाम से मनाया गया। सत्संग के प्रचारियों व गायकों ने भगवान वाल्मीकि का गुणगान किया। शनिवार सुबह प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया। प्रसाद वितरण के साथ इस भव्य समारोह का समापन हुआ।
विज्ञापन

समिति के महासचिव तिलक राज सरासर व सत्संग के प्रचारी हरिलाल ने बताया कि 294 वर्ष की दीर्घायु के बाद समाधि लेने वाले वाल्मीकि समाज के महान संत बाबा खाक शाह ब्रह्मचारी के परम शिष्य बाबा शिवशाह महाराज जिन्होंने वाल्मीकि समाज को धर्म परिवर्तन करने से भी रोका था। मूलरूप से पट्टीकल्याणा के निवासी बाबा शिवशाह ने गांव के ही नेकी शाह व बाल ब्रह्मचारी कंवल शाह महाराज को अपना शिष्य बनाया ओर धर्म का प्रचार किया। उन्हीं की याद में हर साल आषाढ़ मास के पहले शुक्रवार को झंडा समारोह मनाया जाता है।
विज्ञापन


इस दो दिवसीय झंडा समारोह में हरियाणा व दिल्ली सहित देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर वाल्मीकि मंदिर के साथ-साथ महावटी रोड स्थित धर्म गुरु बाबा शिवशाह, नेकी शाह व बाबा कंवल शाह ब्रह्मचारी की समाधियों पर मत्था टेक परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झंडा समारोह के चलते पट्टीकल्याणा में मेले जैसा माहौल रहा। वाल्मीकि मंदिर पर रातभर भजन चलते रहे। इस कारण मंदिर से लेकर महावटी रोड स्थित धर्म-गुरुओं की समाधि तक पूरी रात श्रद्धालुओं का आवागमन चलता रहा। वहीं महावटी रोड पर सड़क के दोनों तरफ खिलौने व आर्टिफिशियल सामान बेचने वालों के अलावा चाय व ठंडा पेय बेचने वालों ने दुकानें सजा कर रखी। इस कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए ठंडे जल की छबील लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed