फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The bond of relationships weakened as soon as they reached the village.

Panipat News: गांव पहुंचते ही कमजोर पड़ी रिश्तों की डोर

Thu, 06 Nov 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 06 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The bond of relationships weakened as soon as they reached the village.

विज्ञापन

पानीपत। शहर में पली बढ़ी युवतियों को गांव की ससुराल रास नहीं आ रही है। परिवार टूटने के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें लड़की की शर्त है कि शहर में ही रहना है। महिला संरक्षण अधिकारी ऐसे मामलों में कुछ परिवारों की काउंसिलिंग कर रही हैं।



हाल ही में महिला संरक्षण और बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय में एक ऐसा मामला आया। पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र की एक युवती की शादी भिवानी जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के समय पति की दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी थी और ससुराल वालों ने शादी के बाद दिल्ली में ही रहने की बात कही थी। शादी के बाद वह पति के साथ दिल्ली पहुंच गई। करीब दो साल वहां रहे। इसी बीच पति की नौकरी छूट गई। इस कारण उन्हें दिल्ली छोड़कर गांव में आना पड़ा। लेकिन, पत्नी ने गांव में रहने से इन्कार कर दिया और वह मायके आ गई। बात इतनी बढ़ी कि युवती ने महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय में प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


युवती बोली- शादी के समय किया था वादा



सोमवार को महिला संरक्षण अधिकारी ने दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। महिला का कहना है कि उनकी शादी के समय वादा किया गया था कि वह गांव में नहीं रहेगी। उस समय ससुरालियों ने शहर में ही रखने की बात कही थी। अब वह गांव में नहीं जाएगी। पति का कहना है कि वह नौकरी तलाश रहा है। जैसे ही नौकरी मिलेगी वह शहर में शिफ्ट हो जाएगा। लेकिन अभी दोनों पक्ष अपनी-अपनी जिद पर अड़े हैं। इसी तरह से कई अन्य मामले भी कार्यालय में आए हैं। जिनमें शहर और गांव में रहने के विवाद में मामले तलाक तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनके पास ऐसे मामले आ रहे हैं। जिनमें लड़की गांव में रहने को तैयार नहीं है। ऐसे मामलों में परिवारों की काउंसिलिंग कर परिवार को टूटने से बचाने का प्रयास किया जाता है।

-रजनी गुप्ता, महिला संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed