{"_id":"68c866b03bb42b866604833e","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-was-found-at-gharaunda-railway-station-panipat-news-c-244-1-pnp1011-143790-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घरौंडा रेलवे स्टेशन पर मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घरौंडा रेलवे स्टेशन पर मिला अधेड़ का शव
Tue, 16 Sep 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। करनाल के घरौंडा रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक अधेड़ का शव मिला है। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जीआरपी टीम को घरौंडा रेलवे स्टेशन के पास व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। उसकी उम्र 50 से 55 वर्ष है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण प्राकृतिक लग रहा है। जीआरपी ने शव को जिला नागरिक अस्पताल पानीपत में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन