फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The body crushed on GT Road was of Unnao's Subhash

Panipat News: उन्नाव के सुभाष का था जीटी रोड पर कुचला गया शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The body crushed on GT Road was of Unnao's Subhash
पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 क्षेत्र में जीटी रोड पर आयुष्मान अस्पताल के सामने हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सुभाष (25) के रूप में हुई। सुभाष तीन-चार साल से पानीपत के बलाना गांव में फैक्टरी में काम करते थे। हादसे के दिन वह रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट देने के लिए खरीदारी करने बुआ के बेटे के पास सिवाह गांव आए थे। सिवाह से लौटते समय जीटी रोड पर सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने पैर के पंजे, कपड़े और जूते से मृतक की शिनाख्त की है। करीब छह फीट लंबे सुभाष का शव गठरी में देख परिजन बिलख पड़े। हादसे के बाद शव के ऊपर से कई वाहन रौंदते हुए निकल गए थे। उन्नाव निवासी सुखबीर सिंह ने बताया कि वह सिवाह गांव के पास एक फैक्टरी में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मामा के बेटे सुभाष बलाना गांव में फैक्टरी में काम करते थे। वीरवार को सुभाष उनके पास आए थे फिर लौट गए थे। शनिवार को फैक्टरी में चर्चा चल रही थी कि जीटी रोड पर एक हादसा हुआ है जिसमें मरने वाले युवक के शव को वाहनों ने कुचल दिया है। कुछ आशंका हुई तो वह अपने एक अन्य साथी के साथ औद्योगिक थाना सेक्टर-29 पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने हादसे के बारे में बताया और फिर नागरिक अस्पताल में शव की शिनाख्त कराई।

सुखबीर ने बताया कि सुभाष दो-तीन साल से बलाना में एक फैक्टरी में रहकर काम कर रहे थे। वह चार भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे। उन्हें रक्षाबंधन के लिए खरीदारी करनी थी। जिस कारण वह उनके पास सिवाह आए मगर बिना खरीदारी के रात को ही लौट गए। इसके बाद उनकी कुछ पता नहीं चल सका था।
थाना प्रभारी सेक्टर-29 अनिल कुमार ने बताया कि जीटी रोड पर वाहनों के कुचलने से हुई युवक की मौत के मामले में मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed