फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Board issued 34 certificates at the camp, sending nine for verification.

Panipat News: शिविर में बोर्ड ने बनाए 34 प्रमाणपत्र, नौ को जांच के लिए भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The Board issued 34 certificates at the camp, sending nine for verification.
जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में बोर्ड ने बुधवार को 34 लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जबकि नौ को आगामी जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान सामान्य ओपीडी में बोर्ड के चिकित्सकों के बैठने के लिए दिव्यांग को प्रमाणपत्र बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को भीड़ अधिक होने पर फर्श पर बैठने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को सुबह नौ बजे ही दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया। प्रमाणपत्र के लिए 43 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। बोर्ड के चिकित्सकों ने ओपीडी के दौरान इनकी जांच की। दोपहर बाद तीन बजे तक विशेष शिविर चला। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डाॅ. बिजेंद्र सिंह हुड्डा की देखरेख में शिविर चला, इसमें 34 लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए, इनमें आर्थों के नौ, आंखों के तीन, मनोचिकित्सक के 10, सर्जरी के तीन और मेडिसन के नौ प्रमाणपत्र बनाए गए। रेल पास के लिए चार लोगों ने प्रमाणपत्र बनवाए। रमेश और कृष्ण ने बताया कि दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए सप्ताह में एक दिन बोर्ड बैठता है। इस दिन भी सामान्य ओपीडी के दौरान जांच की जाती हैं, ऐसे में दिव्यांग को लाइन में खड़ा रहने को मजबूर होना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग को दिव्यांग के लिए बोर्ड के चिकित्सकों को एक स्थान पर बैठाना चाहिए। इससे उनको आसानी होगी।
विज्ञापन


दिव्यांग प्रमाणपत्र शिविर के दौरान किसी को परेशानी नहीं आने दी गई। सामान्य ओपीडी के दौरान दिव्यांग की जांच को प्राथमिकता दी गई है। बोर्ड ने 43 में से 34 लोगों के प्रमाणपत्र बनाए हैं। शेष नौ को आगामी जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बिजेंद्र हुड्डा, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed