फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The bike driver assaulted the director of Devgiri Overseas

पानीपत: देवगिरी ओवरसीज के डॉयरेक्टर के साथ बाइक चालक ने की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The bike driver assaulted the director of Devgiri Overseas
पानीपत। एनएफएल के पास देवगिरी ओवरसीज के डॉयरेक्टर के साथ एक बाइक सवार ने मारपीट की। शोर मचाने पर बाइक सवार जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने पहले खुद उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर नीचे गिरा। फिर हमला कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत आठ मरला चौकी पुलिस से की, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-25 पार्ट-2 निवासी अरविंद कुमार देवगिरी ओवरसीज में डॉयरेक्टर हैं। वह अपनी गाड़ी से अंसल से अपनी फैक्टरी की तरफ जा रहे थे। विराट नगर वाली गली से निकलते समय पीछे से आए एक बाइक चालक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया। वह दो मिनट रुका और उसके बाद चल पड़े। जब वह एनएफएल नाका के पास पहुंचे तो बाइक चालक आया और गाड़ी के आगे बाइक रोक दी और गालीगलौज करने लगा। आरोपी ने उसे गाड़ी से खींचकर नीचे उतारा और मारपीट की। शोर मचाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी कंपनी का ड्राइवर जोगिंद्र मौके पर पहुंचा और उन्होंने बाइक चालक की जानकारी निकलवाई तो उसकी पहचान ग्वालड़ा गांव निवासी अमित के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed