फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The bid for the land was left at 85 thousand rupees more

Panipat News: जमीन की बोली 85 हजार अधिक पर छूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
The bid for the land was left at 85 thousand rupees more
समालखा। करहंस गांव की पंचायती जमीन की बोली संपन्न हुई। ग्राम पंचायत ने अपनी दस एकड़ पंचायती जमीन को पिछले साले के मुकाबले इस बार 85 हजार रुपये के मुनाफे में ठेके पर छोड़ा है। करहंस गांव के विलेज नालेज सेंटर में बुधवार को सरपंच सुखबीरी की मौजूदगी में पंचायती जमीन की बोली की गई। पंचायत ने दस एकड़ कृषि योग्य जमीन को एक साल के लिए ठेके पर लेने के लिए गांव के दस लोगों ने सुरक्षा के तौर पर राशि जमा कराई थी। पंचायत ने जमीन की बोली शुरू करने से पहले 5-5 एकड़ के दो पट्टे बनाए। पहला पट्टा गांव के किसान सोनू के नाम तीन लाख 30 हजार रुपये में छोड़ा, जबकि पिछले साल इसे सोनू ने तीन लाख दस हजार में छुड़वाया था। पांच एकड़ का दूसरा पट्टा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। जिसे नवीन ने पिछले साल दो लाख 74 हजार में जमीन हथियाने वाले सूरज से 36 हजार रुपये की ज्यादा बोली दी और जमीन को अगले एक साल के लिए अपने नाम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed