फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The ashes of 300 bodies found unclaimed will be immersed in the Ganga

Panipat News: लावारिस मिले 300 शवों की अस्थियां गंगा में करेंगे प्रवाहित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The ashes of 300 bodies found unclaimed will be immersed in the Ganga
पानीपत। कहते हैं कि जीवन की यात्रा में कभी-कभी अपने पराए हो जाते हैं और पराए अपने हो जाते हैं। जिले में इस भूमिका का निर्वाह एक स्वयंसेवी संस्था कर रही है। वह जिले में जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन लोगों के शवों की अस्थियों का विसर्जन गंगा में करेगी।
विज्ञापन

जिला में इस साल करीब 300 लोगों के शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। यानी इन लोगों को अपनों के हाथों अंतिम यात्रा नहीं मिल पाई। जन सेवा दल ने ऐसे लोगों का अंतिम संस्कार किया। अब 11 जून को इनकी अस्थियों को सामूहिक रूप से हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। इस संबंध में जन सेवा दल की बैठक रविवार को जिला नागरिक अस्पताल स्थित कार्यालय में हुई। इसके साथ 350 लोगों को मासिक राशन बांटा। इसमें मुख्यातिथि अमित डूडेजा रहे। जन सेवा दल के प्रधान कृष्ण मनचंदा और महासचिव चमन गुलाटी ने कहा कि जन सेवा दल हर साल अज्ञात शवों के संस्कार करता है। इनकी अस्थियों को संभालकर रखा जाता है और साल में एक बार विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर इनको सामूहिक रूप से प्रवाहित किया जाता है। सामान्य रूप से अप्रैल में कार्यक्रम किया जाता है।
विज्ञापन

इस बार 11 मई को करीब 300 लोगों की अस्थियां हरिद्वार गंगा प्रवाहित की जाएंगी। यहां भंडारा भी लगाया जाएगा। इससे पूर्व पांच मई सोमवार को प्राचीन श्रीदेवी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भजन साम्राज्ञी पूर्णिमा साध्वी भक्तिमय प्रस्तुति देंगी। समाजसेवी युधिष्ठिर शर्मा ने कहा कि जनसेवा दल द्वारा समाज को समर्पित कार्यों की अनूठी प्रणाली अत्यंत सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रक्तदान व अन्य कार्यों की सेवा के लिए कई संस्थाएं काम कर रही हैं लेकिन अज्ञात शवों का संस्कार जनसेवा दल कर रही है। अब इनकी अस्थियों का सामूहिक रूप से मां गंगा को समर्पित किए जाएंगे।

इस मौके पर लेखराज जताना, दशहरा कमेटी के प्रधान भीम सचदेवा, शिवधाम के प्रधान सुभाष गुलाटी, समाजसेवी सुभाष बठला शामलाल खूंगर, सुभाष इलाहाबादी, सूरजभान फौजी, यश बांगा, अशोक मिगलानी, नारायण कपूर, अशोक अरोडा, शशि भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed