फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The arrival of mustard increased in the markets, purchase increased

Panipat News: मंडियों में सरसों की आवक बढ़ी, खरीद तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The arrival of mustard increased in the markets, purchase increased
पानीपत। पानीपत जिले में मंडियों में रोजाना सरसों की सरकारी खरीद दो एजेंसियों द्वारा की जा रही है। जिससे किसानों को राहत मिल रही है। साथ ही उन्हें अब मंडियों में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। वीरवार को मंडियों में 1518 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई। अब तक मंडियों में कुल 5182 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई है। मंडियों में 3730 क्विंटल सरसों का उठान किया गया है। 1452 क्विंटल सरसों ही अब मंडियों में शेष रह गई है।
विज्ञापन

किसान अमर सिंह, सुभाष और राम सिंह ने बताया कि रोजाना मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। जिससे किसानों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। केवल कुछ प्रतिशत सरसों में नमी होने से अधिकारियों द्वारा उसे सुखाकर खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसानों को मंडियों में सुविधाओं का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा वेयर हाउस डीएम रिशु दहिया ने बताया कि रोजाना मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। जिससे किसानों को राहत मिल रही है। साथ ही किसानों की हर समस्या का समाधान भी किया जा रहा है। वीरवार को 1518 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई। 5182 क्विंटल सरसों अब तक मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed