फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The amount of fraud could be more than Rs 52 crore

Panipat News: 52 करोड़ से अधिक हो सकती है ठगी की रकम

Tue, 16 Sep 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 16 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The amount of fraud could be more than Rs 52 crore
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। साइबर ठगी के मामले में पुलिस की तफ्तीश में कई नए तथ्य सामने आए हैं। जांच में 10 से 15 नए खाते सामने आए थे। पुलिस ने उन सभी खातों की स्टेटमेंट बैंकों से तलब की है। सभी खातों में लेन-देन हुआ है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि साइबर ठगी की रकम 52 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकती है। उधर, पुलिस ने चार आरोपियों की रिमांड का समय पूरा होने पर सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब तक छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
पानीपत में फर्जी फर्म के नाम पर खाते खुलवाकर पांच माह में करीब 52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस तफ्तीश में जुटी है। सोमवार को पुलिस टीम सभी बैंक खातों की डिटेल खंगालने के लिए बैंकों में पहुंची। खातों की शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी खातों में काफी समय से लेन-देन चल रहा था। पुलिस ने अलग-अलग बैंकों से खातों की डिटेल और स्टेटमेंट मांगी है। बैंक अधिकारियों ने मुख्यालयों को फोन कर डिटेल देने के लिए अनुमति मांगी है। उधर, पुलिस ने सोमवार को रिमांड का समय पूरा होने पर आरोपी प्रमोद, धर्मेंद्र, सुनील, अंशुल को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कुछ खातों की डिटेल बैंकों से मांगी गई है। जल्द इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed