फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The alleged grandmother arranged the wedding in Tong, Rajasthan.

Panipat News: कथित नानी ने करवाई थी राजस्थान के टोंग में शादी

Sat, 01 Nov 2025 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 01 Nov 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
The alleged grandmother arranged the wedding in Tong, Rajasthan.
पानीपत। चांदनी बाग थाना पुलिस को लावारिस मिली नाबालिग ने काउंसिलिंग में इस बात का खुलासा किया है कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिली एक महिला ने उसकी नानी बनकर राजस्थान में शादी करा दी। इसके बाद वह ससुराल में प्रताड़ना से तंग आकर निकल आई थी और 23 अक्तूबर काे पानीपत में पुलिस को मिली थी। इसके बाद चांदनीबाग थाना की पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने इसमें जीरो एफआईआर कर दिल्ली के दयालपुर थाना में भेज दी है। वहीं पुलिस ने नाबालिग को उनके परिजनों को सौंपा दिया है।
विज्ञापन

थाना चांदनी बाग की पुलिस ने बताया कि 23 अक्तूबर को लावारिस मिली नाबालिग को सृष्टि हाेम में छाेड़ दिया गया था। पुलिस ने इसके बाद उसके परिजनाें की तलाश शुरू की। परिजन सूचना मिलने पर वीरवार काे पानीपत पहुंचे। चांदनीबाग थाना पुलिस ने नाबालिग की काउंसिलिंग की और उनकी मां से बात की तो पूरा मामला खुलता चला गया। पुलिस ने मां की शिकायत पर केस दर्ज दिल्ली के दयालपुर थाना में भेज दिया। नाबालिग ने बताया कि उनकी उम्र करीब 15 साल है। वह डेढ़ साल पहले घर से निकलकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आ गई थी। उनको रेलवे स्टेशन के पास आमदा नाम की एक महिला मिली। वह उसके साथ ही रहने लगी। उसने उसे करीब छह महीने अपने साथ रखा। उनकी जून महीने में राजस्थान के टाेंग निवासी साहिल के साथ शादी कर दी। महिला ने उनके बारे में पूछने पर अपनी नातिन बताया। ससुराल में उसके साथ प्रताड़ना शुरू कर दी। वह इन सबके से तंग होकर 17 सितंबर काे लघुशंका करने की कहकर बाथरूम में गई। वह बाल्टी में पानी चलाकर खिड़की से निकल गई। वहां से वह दिल्ली आई और पानीपत पहुंच गई।
विज्ञापन

बच्ची ने सौतेली मां के चलते घर नहीं जाने की कही
नाबालिग ने बताया कि उनको नातिन कहने वाली महिला दिल्ली में भीख मांगती है और घर में झाडू लगाती है। पुलिस काे महिला ने बताया कि उनको रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग मिली थी। उन्हाेंने उनके परिजनाें की काफी तलाश की। नाबालिग ने बताया था कि घर में सौतेली मां हैं। वह इनके चलते अपने घर नहीं जाना चाहती। वह नाबालिग काे अपने घर ले गई। उनको करीब पांच महीने अपने साथ रखा। उन्होंने उनकी मर्जी से शादी की थी। नाबालिग की सास ने बताया कि उन्होंने उनकी नानी के पास फोन किया था। उनको पता चला कि महिला उनकी असल नानी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
पुलिस ने नाबालिग की काउंसिलिंग के आधार पर परिजनों को तलाश कर सौंप दिया है। नाबालिग ने दिल्ली की एक महिला पर शादी करने और ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इसमें जीरो एफआईआर दर्ज कर दिल्ली दयालपुर थाना में ट्रांसफर कर दी है।

गौरव, प्रभारी, थाना पुलिस चांदनी बाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed