{"_id":"67f83940fc82f18847029b87","slug":"the-administrations-claims-were-washed-away-in-the-storm-and-rain-panipat-news-c-244-1-pnp1001-135063-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आफत की आंधी और बारिश में बहे प्रशासन के दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आफत की आंधी और बारिश में बहे प्रशासन के दावे
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते गेहूं के सीजन में तेज आंधी और बारिश खेत से लेकर मंडी तक आफत बनकर बरसे। तेज हवा के चलते चौटाला रोड पर आग लगने से एक किसान की आठ एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जल गई। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं मंडियों में पर्याप्त सुविधा न होने पर करीब 37522 मीट्रिक टन गेहूं भी भीग गया। इस दौरान मंडी में गेहूं ढकने को तिरपाल तक नहीं मिल पाए। प्रशासन और मार्केट कमेटी के दावे कुछ ही देर में मंडी में फसल की तरह पानी में बह गए।
वीरवार तड़के ही आसमान में हल्के बादल छा गए। इसके बाद मौसम साफ हो गया और पूरे दिन तेज धूप रही। धूप के चलते दोपहर के समय घर से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया। सायं चार बजे एक साथ मौसम में बदलाव आ गया। तेज आंधी के साथ आसमान में काले बादल घिर आए। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। आंधी आते ही शहर समेत पूरे जिले की बिजली गुल हो गई। शहर में बिजली आपूर्ति करीब एक घंटे बाद सुचारु हो पाई, जबकि ग्रामीण अंचल में शाम को बिजली सुचारु हो सकी।
जिले की मंडियों में वीरवार तक 37522 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। इसमें से 28729 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। वीरवार को 18394 मीट्रिक टन की आवक हुई और इसमें से 14617 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। एजेंसियों का खरीद किया गेहूं मंडी में ढेर लगे हुए हैं। वीरवार शाम को बारिश से मंडी में किसानों और एजेंसियों का गेहूं भीग गया।
विज्ञापन
बॉक्स
किसान बोले ढकने को तिरपाल तक नहीं
पानीपत अनाज मंडी में आए किसान रणबीर और जयपाल ने बताया कि मंडी में एजेंसियों ने नमी बताकर गेहूं की खरीद नहीं की। उन्होंने गेहूं सुखाने के लिए फैला दिया। शाम को बारिश आने पर गेहूं इकट्ठा करने तक का मौका नहीं मिला। उनको मंडी में तिरपाल तक नहीं मिले। ऐसे में घर से लेकर आए तिरपाल से ढके। हालांकि ये भी छोटे पड़ गए। उनके सामने फसल भीग गई। उनके पास बचाने का कोई रास्ता नहीं था। प्रशासन और मार्केट कमेटी ने किसी प्रकार के खास प्रबंध नहीं किए हैं।
बॉक्स
आठ एकड़ गेहूं और खोई जली
वीरवार को तेज हवा चलने से चौटाला रोड पर करीब आठ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में आग की भेंट चढ़ गई। दमकलकर्मियों ने करीब आठ गाड़ियों के साथ काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसमें गोशाला की जमीन में खड़ी गेहूं की डेढ़ एकड़ की फसल और एक एकड़ में हरे चारे की जई की फसल भी जल गई। इसके नजदीक उद्योगों को बॉयलर के लिए स्टॉक की गन्ने की खोई के ढेर में आग लग गई। जिससे लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। महेंद्रगढ़ के एक ठेकेदार गन्ने की खोई का स्टॉक कर रखा था। दमकलकर्मियों ने समालखा, सेक्टर-25, हाली पार्क और लालबत्ती चौक से दो-दो गाड़ियां पहुंची।
वर्जन :
मंडियों में गेहूं की खरीद लगातार की जा रही है। इसके साथ गेहूं उठान तेज करने के निर्देश दिए हैं। मंडियों में बिजली, पानी और शौचालय की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। बारिश से बचाव के लिए तिरपाल व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।