फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The administration team arrived on the complaint of child marriage.

Panipat News: बाल विवाह की शिकायत पर पहुंची प्रशासन की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
The administration team arrived on the complaint of child marriage.
पानीपत। शहर की एक कॉलोनी में 14 साल की किशोरी की शादी करने की सूचना पर बुधवार को प्रशासन की टीम पहुंच गई। वहां पर किशोरी मिली, लेकिन माता-पिता बाहर गए थे।
विज्ञापन

माता-पिता को बाल विवाह निषेध अधिकारी के कार्यालय में बुलाकर जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि उनका फिलहाल बेटी की शादी करने का कोई इरादा नहीं है। वह मानसिक रूप से बीमार है। जिस कारण कभी-कभी मेहंदी लगा लेती है। एक बार तो उसने मांग में सिंदूर भी लगा लिया था। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम को दो दिन पहले सूचना मिली थी कि देशराज कॉलोनी में एक 14 साल की किशोरी का विवाह होने वाला है। तुरंत ही टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जब टीम उनके घर पर पहुंची तो किशोरी मिली। उसके हाथ में मेहंदी लगी थी। शक होने पर माता-पिता से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के इटावा जिले के रहने वाले हैं। पांच-छह साल से पानीपत में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके चार बच्चे है। जिनमें 14 साल की बेटी है। माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार है। जिस कारण वह कभी-कभी मेहंदी लगाकर कहती है कि उसकी शादी होने वाली है। टीम ने उन्हें अदालत के सामने पेश कर बयान दर्ज कराए। माता-पिता ने शपथ देकर कहा कि वह 18 साल पूरे होने से पहले बेटी की शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed