{"_id":"625dc9a2e33b9b49e7474a89","slug":"the-accused-who-stole-the-tunnel-by-entering-the-mobile-shop-controlled-from-the-gharaunda-bus-stand-panipat-news-knl105365737","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरंग बना मोबाइल दुकान में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी घरौंडा बस स्टैंड से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरंग बना मोबाइल दुकान में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी घरौंडा बस स्टैंड से काबू
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
पानीपत। छोटू राम चौक पर तीन फुट लंबी सुरंग खोदकर मोबाइल दुकान में घुसकर चोरी करने वाले चोर को सीआईए-2 ने घरौंडा बस स्टैंड से काबू किया। रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से पांच लाख कीमत के 43 मोबाइल फोन और सुरंग बनाने के लिए प्रयोग किया यंत्र बरामद किया गया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच करते आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। 12 अप्रैल की देर शाम आरोपी को घरौंडा के बस स्टैंड से काबू किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव गढ़ी शेखावत निवासी अमित पुत्र शोभाराम के रूप में बताई।
पूछताछ में आरोपी ने छोटू राम चौक पर मोबाइल फोन की दुकान में चोरी करने की वारदात का खुलासा किया। पूछताछ के लिए जब उसे रिमांड पर लिया गया तो आरोपी से 43 नए और पुराने फोन बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपी से आठ फोन बरामद हुए, जिनके मालिकों का पता न लगने पर उन्हें 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह था मामला
किला थाना पुलिस को दी शिकायत में फैजान ने बताया था कि उसने छोटू राम चौक पर फैजान कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान खोली हुई है। पांच अप्रैल की सुबह उसने दुकान का ताला खोला तो दुकान के अंदर नाले के रास्ते सुरंग मिली। अज्ञात चोर रात के समय सुरंग के रास्ते दुकान में घुसकर सारे मोबाइल फोन चोरी करके ले गए। इस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।