{"_id":"61c77eb042afb85cd638425e","slug":"the-accused-who-pushed-the-teenager-from-the-roof-held-panipat-news-knl939638146","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को छत से धक्का देने वाला आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर को छत से धक्का देने वाला आरोपी काबू
विज्ञापन
पानीपत। थाना माडल टाउन पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
पानीपत। आरके पुरम में मकान की छत से धक्का देकर किशोर सूरज की हत्या करने के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कटारिया ने बताया कि गत बुधवार की रात आर के पुरम में मकान की छत से धक्का देकर की 15 वर्षीय किशोर सूरज की हत्या कर दी थी। वीरवार को किशोर के पिता धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह काफी समय से परिवार सहित रिंकू शर्मा के मकान में किराए पर रह रहा है। उसका 15 वर्षीय बेटा सूरज घर पर ही रहता था। मकान की तीसरी मंजिल पर मोहित भी किराए पर रहता है।
सूरज की मोहित के साथ दोस्ती थी। बुधवार रात करीब दो बजे से सूरज, मोहित और मोहित का दोस्त विशाल मकान की छत पर बैठकर बातें कर रहे थे। सुबह करीब पांच बजे बेटे सूरज के चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर पत्नी मंजू के साथ बाहर निकलकर देखा तो साइड वाले प्लाट में खून से लथपथ हालत में सूरज पड़ा हुआ था। उसके मुंह से खून निकल रहा था। सूरज ने बताया था कि मोहित ने छत से धक्का दे दिया। इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता की शिकायत पर मोहित के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।