फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused who cheated Rs 12 lakh on the pretext of giving a job was arrested

Panipat News: नौकरी का झांसा देकर 12 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 30 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The accused who cheated Rs 12 lakh on the pretext of giving a job was arrested
पानीपत। फ्रांस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख की ठगी करने और रूस में बंधक बनाकर मारपीट के मामले में चांदनीबाग थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सुताना गांव के युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


सुताना गांव के अमित ने आईजी अंबाला को दी शिकायत में बताया था कि 15 जुलाई 2023 को उसके पास अशोक निवासी गोली करनाल ने फ्रांस से फोन किया था। उसने कहा कि वह उसको फ्रांस में बुलाकर नौकरी लगवा देगा। इसके बाद अशोक के भाई अमित ने उनके घर आकर 20 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में 12 लाख रुपये में बात तय हो गई थी। आरोपियों ने 20 सितंबर को उसे व एक अन्य युवक दीपक को वीजा देकर रूस भेज दिया। इससे पहले उसे बताया गया कि रूस पहुंचकर फ्रांस का वीजा मिल जाएगा। इसके बाद उन्हें रूस के मिनशक शहर के एक कमरे में कैद कर लिया गया। जहां पर एक माह तक उनके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन भी छीन लिए।
विज्ञापन

चांदनी बाग थाना के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। आरोपी अमित को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed