{"_id":"61db123928870a32b68f0962e7a4e661","slug":"the-accused-on-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी कार्ड का आरोपी फिर से रिमांड पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आईडी कार्ड का आरोपी फिर से रिमांड पर
पानीपत
Updated Mon, 05 May 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-11/12 चौकी पुलिस ने जेल वार्डर के फर्जी आईडी कार्ड समेत काबू एक व्यक्ति को फिर से एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी को फर्जी आईडी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति या एजेंसी तक पहुंचना चाहती है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा। मालूम हो कि सेक्टर-11/12 चौकी पुलिस में तैनात एएसआई विनोद कुमार ने एक मई को सेक्टर स्थित गुरुद्वारे के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को कागज दिखाने की बात कही थी। उक्त व्यक्ति ने खुद को गुड़गांव में जेल वार्डर बताया और आईडी कार्ड दिखाया।
एएसआई विनोद कुमार को इस दौरान उस पर संदेह हो हुआ और आईडी कार्ड की बारीकी से जांच की। पुलिस जांच में आईडी कार्ड फर्जी मिला। उस पर फोटो उक्त व्यक्ति का चस्पाया गया था और बाकी पता जेल वार्डर का लिखा हुआ था। आईडी कार्ड पर सुताना गांव का पता लिखा हुआ था जबकि पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम संदीप निवासी रिशपुर बताया। वह न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसको काबू कर लिया और उसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी संदीप को कोर्ट में पेश किया और दो दिन का रिमांड मांगा।
कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने उसका रिमांड पूरा होने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और उसको फिर से रिमांड पर लेने की मांग की। कोर्ट ने पुलिस की मांग को मंजूर करते हुए आरोपी को एक दिन के रिमांड पर दे दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी संदीप को एक दिन के रिमांड पर फिर से लिया है। उससे आईडी कार्ड के मामले में पूछताछ करनी बाकी है। पुलिस इस मामले का जल्द ही खुलासा कर देगी।
किरण, प्रभारी, चौकी, सेक्टर 11/12