फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused of stealing tubewell wires from the farm was arrested

Panipat News: खेत से ट्यूबवेल के तार चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
The accused of stealing tubewell wires from the farm was arrested
पानीपत। पुलिस की सीआईए थ्री टीम ने गांजबड़ गांव में खेत से ट्यूबवेल की तार चोरी करने वाले आरोपी को बोहली के नजदीक रिफाइनरी नहर बाईपास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिजेंद्र निवासी बिंझौल हाल भारत नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा तांबा की पांच किलो तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक, प्लास व आरी ब्लेड बरामद कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन




सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गुप्त सूचना मिली कि बोहली के नजदीक रिफाइनरी नहर बाईपास पर संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइक पर प्लास्टिक कट्टे में सामान लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है।
विज्ञापन

सामान चोरी का होने की संभावना है। पुलिस ने दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की। बाइक पर रखे कट्टे को खोलकर चेक किया तो तांबा की तार मिली। इस बारे आरोपी ने 13 अक्तूबर की रात गांजबड़ गांव के खेत में ट्यूबवेल से चोरी करने बारे स्वीकारा। इसकी थाना सदर में धर्मपाल निवासी गांजबड़ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ चोरी व अन्य आपराधिक वारदातों के 50 के करीब अभियोग दर्ज हैं। आरोपी चोरी के एक मामले में चार महीने पहले ही पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था। आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी गांजबड़ गांव के खेत में ट्यूबवेल से चोरी की तार से तांबा निकालकर मंगलवार को बाइक पर बेचने की फिराक में निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed