फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused of kidnapping a girl child was arrested from Araria in Bihar after 16 years

Panipat News: बच्ची के अपहरण का आरोपी 16 साल बाद बिहार के अररिया से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The accused of kidnapping a girl child was arrested from Araria in Bihar after 16 years
पानीपत। पानीपत के चांदनीबाग थाना क्षेत्र से 16 साल पहले सात साल की बच्ची का अपहरण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत से भगोड़ा घोषित कर रखा था। पुलिस टीम ने बिहार के अररिया से आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि 2009 में वह पानीपत में किराये पर रहता था। जहां से उसने सात साल की बच्ची का अपहरण किया था। चार माह बाद बच्ची को परिजनों को वापस सौंप दिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीओ स्टॉफ इंचार्ज छबील सिंह ने बताया कि 2009 में चांदनीबाग थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से सात साल की बच्ची का अपहरण हो गया था। बिहार के अररिया जिला के नाथुपुर गांव निवासी मिथलेश उर्फ रामचंद्र ने बच्ची का अपहरण किया था। इसके बाद वह बिहार चला गया। तब से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जुलाई 2009 में अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अररिया जिला के नाथुपुर गांव गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के राहदारी रिमांड पर लेकर पानीपत पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2009 में थाना चांदनी बाग क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहता था। बच्ची उसके कमरे पर टीवी देखने के लिए आती थी। वह बच्ची को बाजार में घुमाने के लिए लेकर गया था। तभी उसे पता चला की बच्ची के पिता ने उसके खिलाफ थाना में शिकायत देकर अभियोग दर्ज करा दिया है। इसके बाद वह पुलिस पकड़ के डर से बच्ची को अपने साथ बिहार ले गया था। इसके करीब चार महीने बाद उसने बच्ची के परिजन को गांव बुलाकर बच्ची उनको सौंप दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed