{"_id":"6813d11af13dc15c700d3401","slug":"the-accused-of-cheating-in-the-name-of-sending-to-america-was-sent-to-jail-panipat-news-c-244-1-pnp1012-136283-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। अमेरिका भेजने के नाम पर 17.50 लाख रुपये की ठगी के आरोपी से पुलिस ने पांच हजार रुपये बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी को जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। रिमांड का समय पूरा होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस संबंध में कैथ गांव के मोहित ने थाना समालखा में दी शिकायत में बताया था कि वह दिसंबर 2023 में जसमत निवासी देहरा के माध्यम से आटा गांव निवासी रविंद्र से मिला था। रविंद्र ने उसे अमेरिका भेजकर वहां अच्छा काम दिलवाने का झांसा दिया था। इसके लिए 40 लाख रुपये की मांग की थी। 28 दिसंबर 2023 को समालखा स्थित बजरंग क्रेन ऑफिस पर रविंद्र ने उससे 10 लाख रुपये नकद ले लिए।
आठ जनवरी 2025 को आरटीजीएस के माध्यम से 5 लाख रुपये व 20 जुलाई 2024 को 2.50 लाख रुपये ले लिए। 30 जुलाई को उसे मुंबई से सेनेगल भेज दिया। इसके बाद सेनेगल से दुबई भेज दिया। इसके बाद 18 अगस्त को दुबई से वापिस भारत भेज दिया था। पुलिस ने 17.50 लाख रुपये की ठगी के आरोपी रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।पुलिस के मुताबिक, रविंद्र ठगी के किसी अन्य मामले में पानीपत जेल में है। जहां से उसके बुधवार को एक दिन की प्रोडक्शन रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और ठगी के पैसों में से बचे हुए पांच हजार रुपये बरामद कर लिए। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज भेज दिया है। थाना समालखा प्रभारी दीपक ने बताया कि आरोपी रविंद्र को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की। पांच हजार रुपये बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
-- --