फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused in the commission agent's suicide case have not been arrested even after a week.

Panipat News: आढ़ती की आत्महत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी नहीं पकड़े आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
The accused in the commission agent's suicide case have not been arrested even after a week.
अनाज मंडी के आढ़ती सुनील गर्ग की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज किया था मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। एक सप्ताह पहले अनाज मंडी के आढ़ती सुनील गर्ग की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था लेकिन एक सप्ताह के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है और पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की है।
मृतक की पत्नी रेखा ने बताया कि उसके पति सुनील ने जहर खान से पहले उनकी दुकान पर गांव तामसाबाद निवासी सुमित एक अन्य युवक के साथ सनौली आढ़त की दुकान पर आया और उसके पति को दुकान में ले जाकर कुंडी बंद कर मारपीट और बेइज्जती की। उन्होंने मजबूर होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की। पति सुनील ने बताया था कि वह इन लोगों के ब्याज समेत सारे पैसे दे चुका है लेकिन फिर भी और पैसे लेने के लिए दबाव बना रहे हैं और यहीं लोग हमारे घर आकर कई बार धमकी भी देते थे। इन्हीं लोगों से परेशान होकर मेरे पति सुनील ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आरोपियों की पहचान यूपी शामली से प्रमोद निवासी सहपत, तामशाबाद गांव का सुमित और महेंद्र, सेक्टर-24 से रमेश, करनाल की विकास कॉलोनी से गोविंद, डुंडाखेड़ा से संदीप चौहान, कुराड़ से बलकार पुत्र दीपचंद हैं।
विज्ञापन


मृतक सुनील की पत्नी रेखा की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदपाल, प्रभारी, थाना पुलिस सनौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed