{"_id":"63602f97cc370f05cd11764f","slug":"the-accused-had-tried-to-rape-the-elder-sister-too-panipat-news-knl126047363","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापौली: बड़ी बहन के साथ भी आरोपी ने सवा तीन साल पहले किया था दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापौली: बड़ी बहन के साथ भी आरोपी ने सवा तीन साल पहले किया था दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
बापौली। बापौली खंड के एक गांव में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी राजेश को पुलिस गांव लेकर पहुंची। पुलिस ने यहां क्राइम सीन को रीक्रिएट कराया। पुलिस ने उससे वारदात के वक्त पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी राजेश को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के जेल जाने के बाद एक और खुलासा हुआ है। पीड़ित परिवार की 11 वर्षीय बड़ी बेटी ने बताया कि जून 2019 में आरोपी राजेश ने घर में उसके साथ भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।
बड़ी बेटी ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। इस डर से वह चुप रही थी। अब आरोपी को जैसे ही पुलिस ने जेल भेजा बड़ी बेटी ने अपने दादा को भी आपबीती सुनाई। दादा ने बापौली पुलिस थाना में जाकर शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को आरोपी युवक के परिवार के लोगों ने भी बच्ची और उसके पिता से मुुलाकात करने का प्रयास किया था, लेकिन इसी वक्त नारी तू नारायणी समिति की अध्यक्षा सविता आर्या यहां पहुंच गई। उसने आरोपी के परिवार को फटकार लगाई और यहां से भेज दिया। उन्होंने बताया कि एक परिवार की दो बेटियों के साथ ऐसी घटना हुई है। अगर पहले ही कार्रवाई हो जाती तो आज ये दूसरी घटना नहीं होती।
उधर इस संबंध में बापौली पुलिस थाना एसएचओ प्रह्लाद सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी से वारदात के वक्त पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। अब दूसरी बेटी से भी दुष्कर्म का प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बापौली खंड के एक गांव में शनिवार को पड़ोसी ने आठ साल की बच्ची को खाने की चीज दिलाने का झांसा देकर अगवा कर लिया था। उसका मुंह दबाकर पड़ोसी उसे गांव के तालाब के किनारे झाड़ियों में ले गया। जहां बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की थी। बच्ची बेहोश हो गई तो आरोपी पड़ोसी उसको मरा समझकर वहां से भाग गया। खेलते हुए एक बच्चे को बच्ची बेहोश मिली थी। लोग बच्ची को लेकर घर आए। इसके बाद बच्ची को सिविल अस्पताल लाया गया। बच्ची ने अपने पिता को बताया था कि राजेश ने उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया था। वो उसे मरा समझकर छोड़कर भाग गया था।