फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused fled abroad after making a passport

Panipat News: पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागा आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The accused fled abroad after making a passport
पानीपत। कैथल जिले के शहर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के एक मामले में आरोपी ने नाम बदलकर पानीपत के पते पर पासपोर्ट बनवा लिया। इसके बाद वह विदेश चला गया। ये हत्या जून 2024 को हुई थी। राज्य अपराध शाखा गुरुग्राम की एसआईटी ने इस मामले की जांच की तो यह खुलासा हुआ। आरोपी पानीपत जिला के रेरकलां गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ राज्य अपराध शाखा में तैनात डीएसपी की शिकायत पर पानीपत सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। राज्य अपराध शाखा गुरुग्राम के डीएसपी विवेक चौधरी ने सदर थाना पानीपत में इस संबंध में केस कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 जून 2024 को कैथल के शहर थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें रेरकलां निवासी निवासी शिवम को भी आरोपी बनाया गया था। इस मामले की जांच राज्य अपराध शाखा के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान पाया गया कि शिवम राठी को ओमपाल के नाम से भी जाना जाता है। टीम ने गहनता से जांच की तो पता चला कि उसकी दसवीं के प्रमाणपत्र के अनुसार उसका नाम ओमपाल है। आरोपी ने आरटीए पानीपत से दो ड्राइविंग लाइसेंस जारी करा रखे हैं। जिसमें एक ओमपाल और एक शिवम के नाम से जारी हुआ था। इसके बाद उसने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर पासपोर्ट भी बनवा लिया। बताया जा रहा है कि पासपोर्ट बनने के बाद वह विदेश चला गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी सुरेश ने बताया कि आरोपी शिवम ने अपनी जन्म तिथि और नाम बदलकर पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद वह विदेश चला गया है। एसआईटी के पत्र के आधार पर ओमपाल उर्फ शिवम के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed