फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Textile hub set up in Panipat and office in Gurugram

Panipat News: टेक्सटाइल हब पानीपत और कार्यालय गुरुग्राम में बना दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
Textile hub set up in Panipat and office in Gurugram
पानीपत। पानीपत कहने को टेक्सटाइल हब है लेकिन यहां निर्यातकों व उद्यमियों को कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही। उद्यमी अपने स्तर पर ही उद्योग चला रहे हैं।
विज्ञापन

टेक्सटाइल कमेटी का कार्यालय पानीपत की बजाय गुरुग्राम बना दिया वहीं निटरा की पानीपत में लैब बना दी। यहां करोड़ों की मशीन लगा रखी हैं लेकिन स्टाफ तक को मशीनों की जानकारी नहीं है। ऐसे में मशीनों को जंग लग चुका है। वहीं जीरो लिक्विड डिस्चार्ज आज तक सिरे नहीं चढ़ पाया है। वीवर्स सेंटर भी केवल नाम का रह गया है।
विज्ञापन

ये सब समस्याएं निर्यातकों ने शुक्रवार को कपड़ा मंत्रालय सचिव नीलम शम्मी राव (आईएएस ) के सामने रखी। वे शुक्रवार को पानीपत में एक दिवसीय दौरे पर थी। उन्होंने सेक्टर-25 स्थित होटल डेज में हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया व पानीपत एक्सपोर्टर एसोसिएशन के बैनर तले उद्योगपतियों के साथ चर्चा की। उन्होंने टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। एसडीएम मनदीप सिंह ने उनका बुकें देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा मंत्रालय सचिव ने कहा कि टेक्सटाइल इंडस्ट्री में जाकर उद्योगपतियों की समस्याओं व उपलब्धियां को समझा है। राज्य के अधिकारियों के साथ एमएसएमई, कॉमर्स विभाग व टेक्सटाइल मंत्रालय के अधिकारियों के आपस में बातचीत कर पानीपत की इंडस्ट्री को ऊंचाइयों तक ले जाने पर चर्चा हुई।

एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल ने कहा कि 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला जेएडएलडी लिए बनाने की मांग रखी है। इस अवसर पर हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान विनोद धमीजा, हैंडलूम एक्सपोर्ट मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान रमेश वर्मा, पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल, डाइंग एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed