{"_id":"0cabeea44965bc870503c5d7455fd633","slug":"tension-in-village-after-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद गांव में तनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बाद गांव में तनाव
अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 02 Jan 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत/समालखा।
विज्ञापन
हमलावरों ने हथवाला के सरपंच नीरज त्यागी की हत्या करने के बाद रात को
पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग कर दी। जिसमें थाना बापौली प्रभारी समेत सीआईए
वन व टू प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
वहीं सरपंच की हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति पसरी रही और भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सरपंच के शव को अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने सरपंच की हत्या में 12 लोगों को नामजद कर 15 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पार्टी पर हमला करने में भी तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है और पांच पुलिस पार्टी आरोपियों की धरपकड़ में लगा दी हैं।
समालखा खंड के हथवाला गांव के सरपंच नीरज त्यागी उर्फ टीटू के शव का वीरवार को सिविल अस्पताल में चार डॉक्टरों के बोर्ड के बीच पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजन पुलिस सुरक्षा के बीच शव को लेकर गांव में पहुंचे। नीरज के संस्कार में समालखा विधायक धर्मसिंह छौक्कर समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए और पूरा गांव पुलिस छावनी में तबदील रहा।
जय भगवान ने पुलिस को दिए बयान में गांव के ही कई लोगों पर हत्या का शक जताया। उसने बताया कि वह बुधवार शाम को वह अपने भाई नीरज के साथ कार में समालखा से गांव आ रहा था। कार में उनके साथ गांव का पवन, जसवंत निवासी बिलासपुर और अजीत निवासी डिकाडला भी थे।
वे जैसे ही डिकाडला गोशाला के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे कैंटर ने कार को सीधी टक्कर मार दी। कैंटर को हथवाला निवासी राहुल चला रहा था और उसके साथ बच्ची बैठा था। इसके बाद उन दोनो समेत दीपक, टिंकू, मालदेव, ललित, अमित, पंकज, नीरज, रिंकू, मुकेश और तीन चार अन्यों ने लाठी, भाले, तलवार, जेली समेत अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया।
वे हमलावरों से बच निकले। लेकिन सरपंच नीरज त्यागी काबू आ गया। उसको हमलावरों ने बुरी तरह से पीट दिया। इससे बाद उनकी अस्पताल में मौत हो गई।
हमलावरों ने उनके घर पर दबिश देने पहुंची पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग की। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है हमलावरों ने चार से पांच फायर किए थे। थाना बापौली प्रभारी रमेश ने बताया कि सरपंच नीरज उर्फ टीटू की हत्या के बाद वे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद देर रात को हथवाला गांव में सोमदत्त के घर पर पहुंचे।
उनके साथ सीआईए-1 इंचार्ज दीपक और सीआईए-टू इंचार्ज सत्यवान भी थे। यहां पर सोमदत्त को आवाज दी। सोमदत्त और उसके दोनों लड़के टिंकू और दीपक भी आ गए। इनमें से टिंकू और दीपक के पास पिस्तौल थी। आरोप है कि उन्होंने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इसमें तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सरपंच नीरज त्यागी की हत्या चुनावी रंजिश के चलते की थी। जयभगवान ने शिकायत में बताया कि गांव में लंबे समय से कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। नीरज के सरपंच बनने से खफा रहते थे। उनका उनके साथ कई बार झगड़ा भी हुआ। जिसका कोर्ट में मामला विचाराधीन है। चुनावी रंजिश के चलते ही उन्होंने बीती शाम को नीरज की हत्या कर दी।
वीरवार को सिविल अस्पताल से लेकर समालखा और हथवाला गांव पुलिस छावनी में तबदील हो गया। हर कदम पर कई-कई पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिला पुलिस को मामले की नजाकत को देखते हुए मधुबन से भी पुलिस बुलानी पड़ी। ग्रामीणों की गतिविधियों पर खुफिया एजेंसियों ने भी नजर रखी।
सिविल अस्पताल से लेकर गांव में पानीपत से एएसपी बदल सिंह राणा, डीएसपी मुख्यालय राजबीर सिंह हुड्डा, डीएसपी समालखा बली सिंह सहित इंस्पेक्टर योगेश कुमार, बलजीत सिंह व विशाल कुमार समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
नीरज की हत्या के बाद देर रात को ही गांव में सन्नाटा पसर गया और दिनभर यहीं हाल रहा। ग्रामीण वारदात की चर्चा करते रहे, लेकिन मामले के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए।
वर्जन
हथवाला के सरपंच नीरज की गाड़ी को पहले जान बूझकर टक्कर मारी गई और फिर उस पर हमला कर दिया। जिसमें नीरज की मौत हो गई। हमलावरों ने पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग की है। पुलिस ने सरपंच की हत्या में 12 को नामजद कर 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस पार्टी पर हमले के आरोप में भी तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पांच टीमों का गठन कर दिया है और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर देगी।
बदन सिंह राणा, एएसपी, पानीपत