फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tenders were not even issued in two months, next meeting called

Panipat News: दो माह में टेंडर तक नहीं लगे, अगली बैठक बुलाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Tenders were not even issued in two months, next meeting called
पानीपत। शहर की सरकार के चार महीने बाद भी विकास कार्यों में तेजी नहीं आई है। पार्षद दो महीने पहले हाउस की बैठक में भी अपने प्रस्ताव दे चुके हैं। हाउस ने 13 प्रमुख समेत करीब 350 प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। नगर निगम अधिकारियों की इतने काम आने के बाद भी सुस्ती नहीं टूटी। दो महीने बाद करीब 10 प्रतिशत कामों के टेंडर ही लगा पाए हैं। अब बारिश शुरू हो जाएंगी। ऐसे में चार महीने में विकास कार्य बंद रहेंगे। ऐसे में अधिकारियों की लापरवाही शहरवासियों को सहन करनी पड़ेगी। पार्षदों में इससे रोष बना हुआ है। मेयर ने इन सबको देखते हुए 25 जून को होने वाली बैठक से पहले ही पार्षदों के साथ बैठक कर विषयों को कुछ हल्का करने का प्रयास किया। जानकारों की माने तो इस बार हाउस की बैठक में भाजपा के ही पार्षद अपना नाराजगी जाहिर कर सकते हैं और हंगामा भी हो सकता है।
विज्ञापन

करीब सवा साल के इंतजार के बाद शहर की सरकार का मार्च महीने में गठन हुआ था। 26 में से 23 पार्षद भाजपा के बने हैं। मेयर और पार्षदों को 25 मार्च को शपथ दिलाई थी। इसके एक महीने बाद 26 अप्रैल को हाउस की पहली बैठक हुई थी। पार्षद पूरी उम्मीद के साथ अपने वार्ड में विकास कार्यों के प्रस्ताव लेकर गए थे। बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद पार्षदों को अपने वार्ड में विकास कार्यों की उम्मीद जगी थी लेकिन निगम अधिकारी मरम्मत कराने और छोटे-छोटे कामों तक ही सीमित रहे। अब 25 जून को बैठक बुलाई है। ब्यूरो
विज्ञापन

पार्षदों ने सफाई और काम पर चिंता जताई
मेयर कोमल सैनी ने रास्ता निकालने के लिए पार्षदों के साथ अपने कार्यालय में बैठक की। जिसमें विकास कार्यों और सफाई पर चर्चा की। वार्ड-सात के पार्षद अशोक कटारिया व वार्ड 21 के पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि दो महीने में विकास कार्यों के टेंडर तक नहीं लगाए जा सके हैं। यह गंभीर विषय है। शहर में सफाई की बुरी स्थिति है। कूड़ा उठान के लिए डोर-टू-डोर गाड़ी तक नहीं आती। सफाईकर्मी हाजिरी लगाकर अपने घर चले जाते हैं। ऐसे में कॉलोनियों में झाडू तक नहीं लग पाती। नगर निगम अधिकारियों ने स्थायी सफाई कर्मचारियों को तीन वार्डों में लगा दिया है। जबकि उनकी जगह वार्डों में कच्चे या ठेकेदार के लोगों को भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
नगर निगम हाउस की बैठक 25 जून को बुलाई है। जिला सचिवालय में बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। इससे पहले बैठक दोपहर बाद होनी थी। इसके लिए पार्षदों से चर्चा की है। अधिकारियों से विकास कार्यों पर जवाब मांगा जाएगा।

कोमल सैनी, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article