फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tender given for double the amount approved for cleaning

सफाई के लिए मंजूर राशि से दोगुने में दिया टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Tender given for double the amount approved for cleaning
पानीपत। पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए डॉ अंसारी। - फोटो : Panipat
पानीपत। सरकार की ओर से मंजूर राशि से दोगुने में शहर की सफाई का टेंडर दिए जाने से एक बाद फिर विरोध शुरू हो गया है। नगर निगम ने मंगलवार को दो जोन में शहर की सफाई के टेंडर की फाइनेंशियल बिड खोली। 3.53 करोड़ रुपये प्रतिमाह में गणेश इंटरप्राइजेज को टेंडर दे दिया गया। इसके साथ ही टेंडर, इसकी प्रक्रिया और नगर निगम अधिकारियों पर आरोप लगाना शुरू हो गया। टेंडर लेने से चूके पुराने ठेकेदार डॉ. मुनीष अहमद अंसारी विरोध में उतर आए। उन्होंने प्रेसवार्ता की, जहां टेंडर लेने वाली फर्म, उसकी सहयोगी फर्म और नगर निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने 1.60 करोड़ रुपये प्रतिमाह का बजट निर्धारित किया है, जिसे नगर निगम अधिकारियों ने 3.53 करोड़ पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि वह सरकार की ओर से निर्धारित बजट में सफाई का काम करा सकते हैं, इसके बावजूद उन्हें टेंडर नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अन्य एजेंसी ने उनकी एजेंसी के दस्तावेज धोखे से लगाकर टेंडर लेने वाली फर्म को फायदा पहुंचाया है। इसकी शिकायत निगम आयुक्त से कर चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब मुख्यमंत्री, राज्यपाल, सीआईडी, सीबीआई, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री, विधायक और सांसद से भी शिकायत करेंगे। हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

डेढ़ से पौने दो करोड़ में ही दोनों जोन की सफाई करवाने को तैयार
डॉ. मुनीष अहमद अंसारी ने कहा कि गणेश इंटरप्राइजेज को फाइनेंशियल बिड में एक जोन का टेंडर 1.65 करोड़ और दूसरे जोन का टेंडर 1.87 करोड़ का मिला है। चाहर एजेंसी ने एक जोन के लिए 1.67 करोड़ और दूसरे जोन के लिए 1.89 करोड़ भरे थे। इनमें से कम रेट वाली गणेशा को 3.53 करोड़ में टेंडर दे दिया है। यह तब किया गया जबकि वह डेढ़ से पौने दो करोड़ में ही दोनों जोन की सफाई करवाने के लिए तैयार हैं। टेंडर पांच वर्ष के लिए है और प्रतिवर्ष बजट 10 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इस हिसाब से नगर निगम को एक वर्ष में 18 करोड़ और पांच साल में 120 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। इतना पैसा खर्च करने के बाद भी टेंडर में कर्मचारियों और मशीन का जिक्र तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार खोला गया टेंडर
निगम अधिकारियों की कमेटी ने इस टेंडर को नियमानुसार खोला है। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितताएं नहीं है। अगर किसी को टेंडर प्रक्रिया पर आपत्ति है तो वह दर्ज करा सकता है। कोर्ट तक जाने का अधिकार भी सभी के पास है। - आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed