फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tender for catching monkeys at double the rate, the corporation banned the work order

अब दोगुने रेट पर निकला बंदरों को पकड़ने का टेंडर, वर्क ऑर्डर देने में निगम की अड़चन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tender for catching monkeys at double the rate, the corporation banned the work order
पानीपत। शहर से बंदर पकड़ने के लिए भरे गए टेंडरों में मनमानी रेट मांगे गए हैं। स्थिति यह है कि पहले जहां 800 रुपये प्रति बंदर पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया गया था, वह इस बार 1700 रुपये तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि इसके पीछे ठेकेदारों की मिलीभगत सामने आई है। ऐसे में टेंडर होने के बाद अब निगम की ओर से वर्क आर्डर पर रोक लगा दी गई है। साथ ही रेट कम करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम की ओर से बंदर पकड़ने के लिए नियमानुसार टेंडर करवाया गया था। इसमें तीन एजेंसियों ने हिस्सा लिया, लेकिन सभी ने मिलीभगत से रेट 1700 रुपये प्रति बंदर भर दिए। पहले की अपेक्षा करीब दोगुने रेट होने की वजह से निगम के हाथ पांव फूल रहे हैं। अब या तो निगम एजेंसी से रेट कम करवाएगा या टेंडर को ही दोबारा करवाएगा, जिसके बाद ही काम शुरू हो पाएगा। विदित हो कि पहले भी शहर में बंदर पकड़ने का काम इन्हीं एजेंसियों की ओर से किया जाता रहा है, जिसके लिए 800 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से टेंडर हुआ था। बाद में मजबूरी में इस काम को 1200 रुपये में भी करवाया गया। अब इस काम को करने वाले बहुत कम ही लोग हैं, जिस वजह से फर्म मनचाहे रेट भरकर निगम से टेंडर लेने का प्रयास कर रही है। यही कारण है कि अब इन एजेंसियों ने अपने रेट 1700 रुपये भर दिए हैं। निगम अधिकारी बार-बार इन रेटों को कम करवाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन एजेंसी इनको कम करने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

निगम अधिकरियों का कहना है कि बंदर पकड़ने का काम केवल तीन एजेंसी ही कर रही हैं। इनके अलावा इस टेंडर को कोई नई एजेंसी नहीं भरती। तीनों एजेंसी तीन भाइयों की हैं। यही कारण है कि ये मनमाने रेट भरते हैं। इस टेंडर की तकनीकी बिड में भी तीनों एजेंसियों ने भाग लिया, जिसके रेट 1700 रुपये भर दिए, जो बहुत ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर के कलेसर के लाल डंग में सही सलामत छोड़ने होंगे बंदर
टेंडर के नियमानुसार एजेंसी को शहर से बंदर पकड़कर यमुनानगर के कलेसर के लाल डंग जंगल में सही सलामत छोड़ने होंगे। उनके पकड़ने से लेकर खाने पीने तक का खर्च एजेंसी का होगा। इस दौरान अगर कोई भी अनियमितता बरती गई तो निगम की ओर से स्पष्ट चेतावनी है कि एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन-
रेट कम होने के बाद ही वर्क आर्डर : जितेंद्र नरवाल
बंदर पकड़ने का टेंडर भरने वाली एजेंसियों के रेट काफी ज्यादा हैं। उनसे संपर्क कर रेट कम करवाने की कोशिश की जा रही है। रेट कम होने के बाद ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
-जितेंद्र नरवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed