फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tender canceled for new street lights, tender for 30 watt lights will be held again

Panipat News: नई स्ट्रीट लाइटों का टेंडर कैंसिल, 30 वाट की लाइटों का दोबारा लगेगा टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Tender canceled for new street lights, tender for 30 watt lights will be held again
पानीपत। शहर में लगने वाली नई 1140 स्ट्रीट लाइटों के टेंडर को निगम ने कैंसिल कर दिया है। अब यह टेंडर दोबारा लगाया जाएगा। टेंडर में लाइटों की क्षमता 40 से 45 वाट थी। जनप्रतिनिधियों ने निगम सदन में क्षमता 30 वाट करने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद अधिकारियों ने टेंडर रि-कॉल करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

शहर में 25-25 लाख रुपये के दो टेंडर लगाए गए थे। प्रति टेंडर 570 लाइटें लगनी थीं। ये लाइटें 4385 रुपये प्रति लाइट के हिसाब से इंस्टॉल की जाएंगी। हैरानी की बात यह है कि शहर में 15 हजार से ज्यादा पुरानी लाइटें हैं। इनकी मरम्मत पर अब तक निगम करोड़ों रुपये खर्च कर चुका है। वहीं, शहर में करीब 12-14 हजार नई लाइटें भी इंस्टॉल की जा चुकी हैं। इन पर करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। बाजवूद इसके अब तक शहर का अंधेरा दूर नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

करीब ढाई साल पहले शहरी विधायक प्रमोद विज की सिफारिश पर निगम ने शहर के लिए 9800 नई ब्रांडेड लाइटें मंगवाई थीं। इन पर करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके बाद उन्हें लगाने के लिए अलग से करीब दो करोड़ का टेंडर दिया। आज तक ये लाइटें लग नहीं पाई हैं। निगम ने एजेंसी से रिकॉर्ड मांगा तो एजेंसी अब तक करीब चार हजार लाइटों का ही रिकॉर्ड निगम को दे पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने शहर के लिए करीब 1320 लाइटें अलग से मंगवाई। इनकी भी लोकेशन की जानकारी नहीं है। करीब 720 लाइटें एक बार फिर से मंगवाई गईं और अब 1140 लाइटों का नया टेंडर लगने जा रहा है। खास बात यह है कि इन स्ट्रीट लाइटों के अलावा निगम ने करोड़ों रुपये का खर्चा फैंसी लाइटों पर अलग से किया है। वहीं, टॉवर लाइटें इन सबसे अलग हैं। बाजवूद इसके शहर आज तक रोशन नहीं हो पाया है।

इस बारे में एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने कहा कि स्ट्रीट लाइट वाले टेंडर में कुछ बदलाव करने थे। अब नए सिरे से टेंडर लगाया जाएगा। इसके बाद काम सुचारु हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed