फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   tenanat killed

किरायेदार की गला रेतकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
tenanat killed
इंदिरा कॉलोनी में सोमवार रात करीब ढाई बजे छत पर सो रहे 50 वर्षीय किराएदार की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारे ने छत पर ही बेटी के साथ सो रही मकान मालकिन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान खुद को बचाने के दौरान उनके कान चाकू लग गया, जिसके बाद हत्यारा फरार हो गए। मकान मालकिन को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राशिद खान पुत्र अजीज निवासी गांव हेवा, जिला बागपत, यूपी ने बताया कि उसका भाई इदरीस खान (50) कपड़े की फेरी लगाने का काम करता था। वह पिछले तीन साल से पानीपत में रानी पत्नी राजकुमार निवासी इंद्रा कॉलोनी के मकान में किराए पर रहता था। सोमवार रात वह छत पर सोया था। छत पर ही दूसरी ओर मकान मालकिन रानी और उसकी 17 वर्षीय बेटी गीता भी सो रहे थे। इसी बीच एक युवक छत पर आया गया और सोते में ही उसके भाई का गला रेत दिया और मकान मालकिन रानी के कान पर चाकू से वार कर दिया। मंगलवार की सुबह भाई की हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने परिजनो के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

रविवार को ही ओडिशा से लौटा था इदरीस
मृतक की पत्नी गुड्डी ने बताया कि उनके आठ बच्चे है, जिनमें पांच लड़की व तीन लड़के है। पति इदरीस जाटल रोड पर मकान मालकिन रानी के साथ मिलकर कपड़े फेरी लगता था। वह तीन माह से ओडिश गया था और रानी ने कॉल कर रविवार को बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि मकान मालकिन रानी के पति राजकुमार ने 2017 में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। रानी के पांच बच्चे है, जिनमें दो लड़की व तीन लड़के है। उसके एक बेटे का मर्डर भी हो चुका है।
मौके पर पहुंची एफएसएल टीम
एफएसएल इंचार्ज नीलम आर्य ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली थी, वह सुबह करीब नौ बजे मौके पर पहुंच गई थी। मकान में ग्राउंड फ्लोर, सीढ़ियों व छत पर खून पड़ा हुआ मिला। मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ, आगे की जांच जारी है।

वर्जन
पुलिस ने छोटे भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो को सौंप दिया है, आरोपी की धरपकड़ के प्रयास जारी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुनील कुमार, थाना मॉडल टाउन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed