{"_id":"67a6778d6ebbc6f1f406edca","slug":"ten-filed-nominations-in-samalkha-bar-association-elections-panipat-news-c-244-1-pnp1006-131841-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समालखा बार एसोसिएशन के चुनाव में दस ने किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समालखा बार एसोसिएशन के चुनाव में दस ने किए नामांकन
विज्ञापन
समालखा। समालखा बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। अब तक दस लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया है। कैशियर पद पर पट्टीकल्याणा गांव निवासी वकील अभित छौक्कर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। मौजूदा बार प्रधान सचिन छौक्कर सहित दो वकीलों ने प्रधान के लिए नामांकन दाखिल किया है।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुरेंद्र कहराना व एडवोकेट अजय कुहाड़ के अनुसार सचिन छौक्कर और अशोक रावल ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं उपप्रधान पद के लिए अमित राठी, पंकज छौक्कर और सुमन छौक्कर ने नामांकन भरा है। सचिव पद के लिए अनिल शर्मा ओर जितेंद्र बल्ली तथा सह सचिव पद के लिए सुरजीत गाहल्याण व मनोवर रावल ने नामांकन दाखिल किया। जबकि कैशियर के लिए अभित छौक्कर ने उम्मीदवारी दर्ज कराई। जिसके चलते अभित छौक्कर को निर्विरोध कैशियर नामित किया गया।
चुनाव अधिकारी के मुताबिक पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के निर्देशानुसार प्रदेश भर में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 28 फरवरी को किए जाएंगे। वीरवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें किसी भी उम्मीदवार का नामांकन निरस्त नहीं हुआ। समालखा बार एसोसिएशन के उप प्रधान पद के लिए आवेदन करने वाली अधिवक्ता सुमन छौक्कर ने चुनाव अधिकारी सवाल खड़े किए है। सुमन छौक्कर ने बताया कि पानीपत बार एसोसिएशन में उप प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है जबकि समालखा मे ऐसा नहीं किया। उन्होंने बताया कि महिला वकीलों के लिए 35 प्रतिशत का प्रावधान है। जिस बारे एक सप्ताह पहले चुनाव अधिकारी को आवेदन किया था बावजूद इसके यहां महिला के लिए आरक्षण नहीं किया गया। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र गाहल्याण ने बताया कि आरक्षण देना उनके हाथ में नहीं है। ये सब ऊपर से निर्धारित होता है।